Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Breaking : मुंगेर के बाद सहरसा में पुलिस के खिलाफ सड़कों पर जनाक्रोश, थानाध्यक्ष पर अपराधियों के साथ सांठ-गांठ का आरोप !…

इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है जहां दो गुटों में हुई खूनी संघर्ष में एक की मौत पर बवाल मच गया है..मौत से आक्रोशित लोगों ने सब को लेकर सदर थाना के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं..हालात तनावपूर्ण होते जा रहा है..

आक्रोशित लोगों का आरोप है कि सदर थाना अध्यक्ष अपराधियों के सांठ-गांठ घट रखते हैं..एसडीपीओ राजेश कुमार से लोगों ने कहा कि सदर थाना अध्यक्ष की पूरी डिटेल्स कोर्स निकालिए..थाना अध्यक्ष पर पैसा लेने के साथ अपराधियों के साथ-साथ बैठकर अपराध को बढ़ावा देने का आरोप आक्रोशित लोग लगा रहे हैं..

हालांकि मौके वारदात के हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है…एसडीपीओ राजेश कुमार लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं..

बता दें  कि सहरसा के आर एम कॉलेज में दो गुटों के बीच जमकर झड़प हुई जिसके बाद गोलीबारी हुई..गोलीबारी में एक की मौत हो गई दूसरा घायल बताया जा रहा है..गोली लगने से मिक्की चौबे की मौत हो गई एवं प्रतीक कुमार घायल है । एक दर्जन से अधिक गोली चली है। आधा घंटा पहले की घटना है…इस घटना से आक्रोशित लोगों का हंगामा जारी है..

 

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं..दिनदहाड़े बीच शहर में दो गुटों में जमकर गोलीबारी होती है एक की मौत हो जाती है, दूसरा घायल हो जाता है.. कई राउंड गोलियां चलती है … इस घटना ने एक बार फिर सुशासन की हवा निकाल दी है..

सबसे बड़ा सवाल कि दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया जाता है चुनावी माहौल के बीच पुलिस की ये मुस्तैदी है ?..

बी एन सिंह पप्पन,क्राइम हेड , बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

बिहार में बेखौफ बदमाश !.. युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

दिवंगत रामविलास पासवान की बरसी कार्यक्रम में साथ नजर आए पशुपति पारस और चिराग पासवान…लोजपा में टूट के बाद पहली बार चिराग के घर पहुंचे पशुपति पारस…

Bihar Now

पटना में वाहन जांच के दौरान 3 पुलिसकर्मी को रौंदा, महिला सिपाही की मौत, दारोगा समेत 2 जख्मी … स्कॉर्पियो पर लगा था BJP का झंडा, जांच में जुटी पुलिस….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो