Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिस्वास्थ्य

Breaking: रणक्षेत्र में तब्दील हुआ दरभंगा का आजमनगर, बाढ़ की पानी बहाने को लेकर दो वार्ड की लोगों के बीच जमकर रोड़ेबाजी, आधे दर्जन से ज्यादे लोग घायल…

इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां यूनिवर्सिटी थाना के आजमनगर के दो वार्ड के लोगों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई है.. जानकारी के मुताबिक बाढ़ की पानी बहाने को लेकर 2 वार्डों के लोगों के बीच जमकर मारपीट व रोड़ेबाजी होने से आधे दर्जन लोग घायल हो गए हैं…

सभी घायलों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है…घटना की सूचना मिलते ही मौके वारदात पर पुलिस पहुंच कर स्थानीय लोगों को समझाने में लगी हुई है लेकिन अभी तक स्थानीय लोगों ने पुलिस की बातों को मानने से इनकार कर दिया है…

स्थानीय लोग नगर आयुक्त को बुलाकर पानी निकलवाने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं..तमाम जो स्थानीय लोग हैं वह सड़क पर हंगामा कर रहे हैं पुलिस लगातार कोशिश में जुटी हुई है जो किसी तरह लोगों को समझा कर हंगामा को शांत किया जाए लेकिन अभी तक पुलिस असफल साबित हो रही है…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Bihar Now

सीवान में दो पक्ष में जमकर भिड़ंत, दर्जनों लोग घायल…

Bihar Now

पटना में बर्थडे पार्टी में परोसी जा रही थी शराब, पुलिस ने किया रेस्टोरेंट सील, 6 लोग गिरफ्तार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो