Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : के के पाठक से बढ़ते विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने लालू यादव से की मुलाकात, मीडिया के सवालों से बचते नजर आए मंत्री…

बिहार में इन दिनों शिक्षा विभाग काफी सुर्खियों में है.. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच बढ़ते तनातनी के बाद शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने आज लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है.. लालू यादव से तकरीबन 15 मिनट की मुलाकात में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने मौजूदा हालात को उनके समक्ष रखा है. ..

लालू यादव से मुलाकात करने के बाहर आए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा इस विवाद पर हम समीक्षा करवा रहे हैं .. मीडिया के तमाम सवालों से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर बचते नजर आए. . उन्होंने जवाब में सिर्फ एक ही कहा कि समीक्षा कर रहे हैं.. उन्हीं तमाम चीजों को देख रहे हैं..

मंत्री बड़ा या अपर मुख्य सचिव के मीडिया के सवालों पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि आप ही बता दीजिए, संवैधानिक रूप से कौन बड़ा है .. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर कुछ भी मीडिया से स्पष्ट बोलने से बचते रहे .. लेकिन बढ़ते विवाद के बीच उनकी बॉडी लैंग्वेज बहुत कुछ बयां करने के लिए काफी लग कर रहा है …

बता दें कि शिक्षा मंत्री के आप्त सचिव डॉक्टर के एन यादव ने पीत पत्र जारी किया, जिसके जवाब में शिक्षा विभाग ने आप्त सचिव के विभाग में एंट्री पर रोक लगाते हुए शिक्षा मंत्री को करारा जवाब दिया है…जिसके बाद शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच तनातनी और बढ़ गई है…

Related posts

Update : आरा में अधिवक्ता को अपराधियों ने मारी गोली,इलाज के लिए पटना जाने के क्रम में मौत ..

Bihar Now

Times वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2023- KIIT ने ऊंची छलांग लगाई 601-800 को हार्ट में दिया गया स्थान…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो