Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

Breaking : कुशेश्वरस्थान में जीत की ओर बढ़ता JDU , तारापुर में आरजेडी आगे…

बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे. तारापुर और कुशेश्वरस्थान में दोनों विधानसभा सीटों के लिए मतगणना का काम शुरू हो चुका है. 17 वें राउंड में कुशेश्वरस्थान में JDU 9885  वोटों से आगे हो गई है. कुशेश्वरस्थान में लगातार बढ़त की ओर है जबकि 6 राउंड की गिनती अभी बांकी हैं… वहीं तारापुर में आरजेडी आगे चल रही है.. तारापुर में 9 वें राउंड में आरजेडी 2684 वोटों से आगे है.. हालांकि तारापुर में गिनती काफी धीमी चल रही है..

बताया जा रहा है कि दोनों सीटों के नतीजे दोपहर तीन बजे तक सामने आ जाएंगे. बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन दोनों सीटों पर सुबह से ही मतगणना शुरू हो गई है. प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद नजर आ रहा है. काउंटिंग सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी जा रही.

तारापुर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला जेडीयू उम्मीदवार राजीव सिंह और आरजेडी कैंडिडेट अरुण साह के बीच माना जा रहा है. जबकि कुशेश्वरस्थान में आरजेडी के गणेश भारती और जेडीयू उम्मीदवार अमन हजारी के बीच कड़ी टक्कर है. मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद दरभंगा में मौजूद हैं जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक के साथ तारापुर में कैंप कर रहे हैंहैं

दरभंगा से सुभाष शर्मा , तारापुर से मनीष की रिपोर्ट

Related posts

शिक्षा मंत्री के घर मछली पार्टी के आरोप में निलंबित CO का निलंबन खत्म,फिर से मखदुमपुर में पदस्थापित…

Bihar Now

Breaking: अखिलेश प्रसाद सिंह को मिली बिहार कांग्रेस की कमान, मदन मोहन झा के कार्यकाल खत्म होने पर आलाकमान ने लिया फैसला…

Bihar Now

जीतन राम मांझी 19 जून को जाएंगे दिल्ली, अमित शाह से करेंगे मुलाकात… NDA के साथ फिर होंगे मांझी !….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो