Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : दरभंगा में हत्या के विरोध में जबरदस्त बवाल !… पुलिस की मौजूदगी में घटी घटना, “सु”शासन पर सवाल ?

इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है जहां हत्या के विरोध में जमकर बवाल जारी है… दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर चौक हत्या के विरोध में शव को सड़क पर रखकर हंगामा जारी है.. स्थानीय लोगों ने हत्या के विरोध में जमकर बवाल काटा है..

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम मृतक कुंदन राम और आरोपी कांति राम के बीच आपसी विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद आरोपी कांति राम ने कुंदन राम सहित उसके परिवार के कुछ सदस्यों को चाकू मारकर घायल कर दिया..घायल अवस्था में कुंदन राम को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उसको पीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई…

मौत की खबर सुनते ही इलाके के लोग आक्रोशित हो गए और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी… शनिवार देर रात डेड बॉडी दरभंगा पहुंचते ही लोगों में जबरदस्त आक्रोश देख रहा है.. आज यानी रविवार सुबह से ही शव को सड़क पर रखकर स्थानीय लोग प्रशासन से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं..

वही मोहल्ले वाले के मुताबिक, आरोपी कांति राम की कृत से पूरे मोहल्ले वासी डर के साए में जीने को मजबूर हैं.. मोहल्ला के कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी कांति राम मोहल्ले में हर किसी से उलझता रहता है और लोगों ने कहा है कि स्थानीय  आरोपी कांति राम आए दिन बेखौफ घटना को अंजाम देते रहता है ,बावजूद पुलिस कार्रवाई करने में हिचकती है….

इस घटना के बाद दरभंगा पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं..

बड़ा सवाल कि आखिर आरोपी कांति राम इतने बेखौफ क्यों ?…

घटना के 48 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में क्यों नहीं ?…

नामजद FIR. होने के बाद  अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं. ?..

पुलिस की मौजूदगी में घटना कैसे और क्यों ?…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

पूर्णिया से पप्पू यादव जीते, अधिकारिक घोषणा बाकी… बक्सर से RJD के सुधाकर सिंह फिर आगे …

Bihar Now

मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में दरभंगा DIG का बड़ा दावा !… आज शाम तक कर देंगे उद्भेदन, सलाखों के पीछे होगा अपराधी…

Bihar Now

एलोपैथी कंट्रोवर्सी को लेकर बाबा रामदेव पर देशद्रोह का मुकदमा, बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में करवाया गया मामला दर्ज …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो