Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Breaking : पटना में रोजाना नहीं खुलेंगी हर दुकानें… कौन दुकानें कब खुलेगी.. जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट..

पटना में दुकानों को खोलने को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से नई गाइडलाइन जारी की गई है. नई गाइडलाइन के मुताबिक जिले की सभी दुकानों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है. उनके खोलने की तिथि निश्चित की गई है. श्रेणी एक के तहत खुलने वाली सभी दुकानें हफ्ते के सातों दिन खुलेंगे. जिसमें किराना, मेडिकल, निजी क्लीनिक, ई-कॉमर्स सेवा, फल, सब्जी मंडी, पशु चारा की दुकानें, मीट एवं मछली की दुकानें, अनाज मंडी, होम डिलेवरी सेवा, सभी अस्पताल, डेयरी, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप, पेट्रोल पंप, निर्माण सामग्री से जुड़ी दुकाने, ऑटोमोबाइल टायर से संबंधित दुकानें शामिल हैं.

 

श्रेणी 2 के तहत उन दुकानों को शामिल किया गया है. जिन्हें हफ्ते में सिर्फ 3 दिन ही खोलने का आदेश दिया गया है. यह दुकाने सोमवार बुधवार एवं शुक्रवार को ही निर्धारित समय तक ही खोली जा सकेंगी. जिसमें इलेक्ट्रिकल गुड्स, पंखा, कूलर की दुकानें, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स ,जिसमें मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि शामिल है, सैलून एवं पार्लर, फर्नीचर की दुकान और सोना चांदी की दुकान में शामिल हैं.

तृतीय श्रेणी के तहत दुकानों को सिर्फ मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खोलने के आदेश दिए गए हैं. जिसमें कपड़ा, और रेडीमेड कपड़े की दुकान, जूता चप्पल की दुकान, ड्राई क्लीनर्स, बर्तन की दुकान, स्पोर्ट्स खेलकूद की सामग्री से संबंधित दुकान और कृषि कार्य यंत्र से जुड़ी दुकाने के अलावा वह सभी दुकाने जो उपरोक्त किसी सूची में ना हो वह शामिल की गई हैं. रविवार को श्रेणी दो और तीन के तहत आने वाली सभी दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है.

Related posts

सहरसा में फर्जी पुलिस जवान गिरफ्तार, तकरीबन 1 महीने से शहर में कर रहा था ड्यूटी…

Bihar Now

Bihar Now

PU चुनाव प्रचार के दूसरे दिन मगध महिला कॉलेज के दो गुटों में भिड़ंत, 2 लोग घायल, पत्रकार का हाथ टूटा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो