Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी !… पटना में दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या, दो अन्य को भी मारी गोली…

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है राजधानी पटना से जहां एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है.. बिहार की राजधानी पटना में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि दिनदहाड़े व्यवसायियों की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है…

जानकारी के मुताबिक पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में प्रमुख  तेल व्यवसायी प्रमोद कुमार सहित उसके बेटे व एक कर्मचारी को अपराधियों ने गोली मार दी, जिसमें प्रमोद कुमार की मौके पर मौत मौत हो गई और बाकी 2 लोगों को गंभीर हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है…

घटना तकरीबन बुधवार 11 बजे की बताई जा रही है.. मिल रही जानकारी के मुताबिक पांच की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है..

बता दें कि पटना सिटी के इसकी चौराहे पर मंगलवार देर शाम एक मिठाई व्यवसायी को गोली मार दी गई जिसके बाद उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है और वही आज सुबह यानी बुधवार 11 बजे फिर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है इस वारदात ने सुशासन के पुलिस पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं..

 

 

Related posts

‘एक शाम शहीदों के नाम ‘ कार्यक्रम में शिरकत किए नीतीश कुमार, कहा – पुलिस मुख्यालय में हर शहीदों के नाम बनाया जाए स्मारक…

Bihar Now

Big Breaking: अभी-अभी बाढ़ में पेट्रोल पंप मालिक से लाखों की लूट, हथियार के बल पर अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम…

Bihar Now

मंडल कारा में बंद महिला कैदी की मौत पर बवाल

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो