इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है गोपालगंज से जहां एक शख्स को अपराधियों ने गोली मार दी है… सुरेश चौधरी अपने घर के सामने मॉर्निंग वाक कर रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे सुरेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए…
जानकारी के मुताबिक सुरेश चौधरी को घायल स्थिति में अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है… घटना जिले के नगर थाना की बताई जा रही है…. घटना की सूचना मिलते ही मौके वारदात पर पुलिस पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है…
SP तिवारी ने बिहार नाउ से बात करते हुए बताया कि सुरेश चौधरी भी कुख्यात रहा है और इस पर कई हत्याएं सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं… सुरेश चौधरी आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है.. हालांकि इसको गोली मारी गई है… जांच जारी है…
राजेश कुमार, बिहार नाउ, गोपालगंज
