Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : मुजफ्फरपुर‌ के बैंक से 10 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने चौकीदार को पीटा… “सु”शासन‌ पर सवाल ?…

इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर में बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है.. जिले में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है। जहां अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

मीनापुर थाना क्षेत्र के गोरीगामा स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में घुसकर 10 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये..करीब आधा दर्जन की संख्या में आए अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है घटना से फिर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वही पूरे इलाके में पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है…

पूरे मामले में पूछे जाने पर डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने बताया कि बैंक से करीब 09 लाख 40 हजार कैश लूट की सूचना मिली है कैश मिलान के बाद लूट की रकम की सही जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है…

Related posts

Breaking : मोतिहारी में कोर्ट परिसर में गोलीबारी , कोर्ट कर्मी संजय ठाकुर को अपराधियों ने मारी तीन गोली, मौत…

Bihar Now

पूर्व जेडीयू MLC की सत्ता की हनक या बदतमीजी ?

Bihar Now

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 146 अधिकारियों का तबादला

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो