Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 146 अधिकारियों का तबादला

पटना: बिहार सरकार ने राजस्व भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। 146 अधिकारियों का तबादला किया गया है. यह कार्रवाई भूमि सर्वे में हो रही गड़बड़ी के बाद की गई है. सरकार का कहना है कि इससे सर्वे में पारदर्शिता आएगी.

पूरे बिहार में भूमि सर्वे को लेकर सरकार एक्शन मोड में है. वहीं अब इन अधिकारियों के तबादले के पीछे का कारण सर्वे में हो रही गड़बड़ी बताई जा रही है. भूमि सर्वे के दौरान लगातार मिल रहे शिकायतों के बाद बिहार सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है. जो अधिसूचना इस तबादले को लेकर सरकार ने जारी की है, उसमें कई जिलों के राजस्व अधिकारी शामिल हैं. कई सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी का भी तबादला सरकार ने किया है, ताकि जमीन सर्वे के काम में और अधिक प्रादर्शिता लाई जा सके.

बता दें कि बिहार में 20 अगस्त से ही जमीन सर्वे का काम चल रहा है. जमीन सर्वे के बाद लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. हालांकि, सर्वे के दौरान जो भी दिक्कत आ रही है, उसे कैसे ठीक किया जाए, इसका भी विभाग पूरा ख्याल रख रहा है. सरकारी अधिकारी लगातार इस पर काम कर रहे थे. अब नीतीश सरकार ने लोगों के हित में बड़ा फैसला लिया है. ताकि जो भी शिकातें आ रही थीं उन पर कुछ लगाम लगाया जा सके.

Related posts

कीर्ति झा आजाद को मिली दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान…

Bihar Now

मधुबनी नरसंहार पर तेजस्वी का नीतीश सरकार पर जोरदार हमला,कहा – सत्ता संरक्षित अपराधियों पर कार्रवाई कब, नरसंहार का जिम्मेदार कौन ?

Bihar Now

सुप्रीम कोर्ट का बिहार सरकार को आदेश, ‘सार्वजनिक डोमेन में रखें जाति सर्वेक्षण डेटा का ब्रेकअप…’

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो