Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : सीतामढ़ी में दिनदहाड़े सोना व्यवसायी से लूट, पिस्टल की नोंक पर लाखों लूट मौके से फरार हुए अपराधी…

सीतामढ़ी जिले के परसौनी थानाक्षेत्र के रिगा पथ पर बलहा गांव के समीप सोमवार बाइक सवार बेखौफ तीन अपराधियो ने दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर रिगा थाना क्षेत्र रेवासी गांव निवासी दीपक कुमार से करीब तीन लाखों रुपये का सोना चांदी के जेवरात की लूट की घटना को अंजाम दिया।परसौनी चौक पर दीपक का सोना चांदी की दुकान है

।घटना की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की छानबीन की।घटना से सहमे दीपक ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।दीपक ने बताया कि रेवासी स्थित अपने घर से परसौनी आने के क्रम में बलहा गांव के समीप एक अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियो ने ओभरटेक कर बगल से पिस्टल सटाकर रोकने का इशारा किया नही रोकने पर जान से मारने की धमकी दी।बाइक को रोकते ही तीनो अपराधियो ने पिस्टल दिखाकर बाइक के डिक्की में रखे सोना चांदी के जेवरात को लूट लिया जिसकी किमत करीब ढाई से तीन लाख रुपये के करीब था।दीपक ने बताया कि वर्षो से परसौनी चौक पर सोना चांदी की दुकान है।एनएच 104 के अतिक्रमण मुक्त के दौरान दुकान को तोड़ना पड़ा।तब से दिन में दुकानदारी कर शाम तक दुकान में बचे जेवरात को घर पर ले जाया करता था

।इसी क्रम में सोमवार को घर से जेवरात लेकर दुकान के लिए चला ही था कि बलहा गांव के समीप अपराधियो ने सोना चांदी लूट कर परसौनी की ओर भाग निकला।अपराधी को भागने के क्रम में शोर भी मचाया तब तक बाइक से वह काफी दूर निकल चुका था।दिनदहाड़े अपराध की इस घटना से लोगो मे दशहत का माहौल है।थाना अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

आमोद कुमार, सीतामढ़ी

Related posts

बिहार में अररिया, सिवान के बाद एक और पुल ध्वस्त… फिर निर्माणाधीन पुल धाराशायी… दिन में पुल की ढ़लाई, रात में भरभरा गया पुल, जिम्मेवार कौन ?….

Bihar Now

बिहार शिक्षक भर्ती को लेकर CM नीतीश का बड़ा ऐलान, स्थानीय लोगों को मिलेगी प्राथमिकता, नियम में संशोधन का निर्देश…

Bihar Now

Best Pokies Strategy

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो