Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : अमित शाह के दौरे से ठीक पहले सासाराम में धारा 144 लागू… दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद भारी बवाल…

बड़ी खबर सासाराम से है, जहां शहर में तनाव को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है… केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार की देर शाम एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं। अमित शाह दो अप्रैल को सासाराम और नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह के बिहार दौरे से ठीक पहले सासाराम में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। नगर थाना के शहजलाल पीर में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ है। गुरुवार की रात से ही रामनवमी के जुलूस के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है …

दरअसल, रामनवमी के मौके पर गुरुवार को जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देर रात को हुए भारी तनाव के बाद आज उपद्रवियों ने दो घरों को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद नगर थाना क्षेत्र के सहजलाल पीर का इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। मौके पर पहुंची पुलिस को उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी है।डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी विनीत कुमार मौके पर पहुंचकर हालात को काबू करने की कोशिश कर रहा है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

तनाव के कारण सासाराम के कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी, नवरत्न बाजार में पूरी तरह से दुकानें बंद हो गई हैं। वहीं उपद्रवियों ने कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक हाला नियंत्रण में हैं लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है। ईट और पत्थर से इलाके की सड़कें पूरी तरह से पट गई हैं। शहर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Related posts

पटना के सबसे बड़े दवा मंडी में दिनदहाड़े लूट की कोशिश… अपराधियों के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी… एक गिरफ्तार, दो मौके से फरार…

Bihar Now

Bihar Now

Breaking: नहीं रहे भारत के‌ पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, काफी दिनों से चल रहे थे बीमार,शोक की लहर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो