Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : जल उठा “बिहार” शरीफ ! … कई गाड़ियों को किया आग के हवाले, इलाके में धारा 144 लागू …

नालंदा ।बिहार से शहर में उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब रामनवमी के शोभा यात्रा पर रोड़े बाजी कर दी गई रोड़ेबाजी करने के बाद दोनों ओर से लोग उग्र हो गए और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया इस दौरान एक ओर से फायरिंग की गई जिसमें एक बालक को गोली लगी है और 4 लोगों को छरा लगा है इसके बाद पूरा भीड़ उग्र हो गया और देखते ही देखते आगजनी होना स्टार्ट हो गया कई दुकान और होटल में आग लगा दिया गया है

स्थिति पूरी तरह से अनियंत्रित हो चुकी है पुलिस की संख्या कम होने के कारण तनाव बढ़ता ही जा रहा है और पुलिस से गाड़ी में भी तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज कराया गया है बताते चलें कि बिहार शरीफ शहर के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई थी जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे जैसे ही यह शोभायात्रा कांटा पर मोहल्ला पहुंचा उसी दौरान छत से रोड़ेबाजी की घटना हुई और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गया

इस दौरान पुलिसकर्मी भी वहां से जान बचाकर भागने में अपनी भलाई समझे मगर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए जिसे लोग घायल भी हुए हैं इस मामले में कोई भी पुलिस पदाधिकारी मीडिया से कुछ बोलने को तैयार नहीं हो रहा है ।

हालांकि जिला प्रशासन ने हालात को काबू करने के लिए एहतियात के तौर पर धारा 144 लगा दिया है इलाके में… भारी पुलिस बल दूसरे जिलों से मंगवाया जा रहा है.. तमाम आलाधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं…

Related posts

उपचुनाव को लेकर महागठबंधन में टकराव के हालात !

Bihar Now

गजब !… वाहन चेकिंग के दौरान लाखों का सोना लेकर ट्रैफिक जवान फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप …

Bihar Now

वाहन जांच के दौरान महिला CDPO के साथ पुलिस की बदतमीजी ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो