Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नालंदा और सासाराम में स्थिति नियंत्रित ! … असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर, छावनी में तब्दील पूरा इलाका…

कई क्षेत्र में निषेधाज्ञा और इंटरनेट सेवा किया गया है बाधित

नालंदा- जिले में शुक्रवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान हुए पथराव के बाद भीड़ ने हिंसक रूप ले लिया था और कई दुकानों में तोड़फोड़ आगजनी की घटना को अंजाम दिया था जिसके कारण यहां पर दर्जनों दुकान जलकर राख हो गया है नालंदा के जिलाधिकारी और एसपी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जायजा ले रहे हैं

इस दौरान नालंदा के एसपी ने लोगों से अपील किया है कि लोग शांति बनाए रखें और अपने घर से बाहर ना निकले क्योंकि शहर में धारा 144 लागू कर दिया गया है और इसके अलावा इंटरनेट सेवा को ही बंद कर दिया गया है बता दे आज भी सिलाव में आज रामनवमी का जुलूस निकाला जाना है एसपी ने कहा है की सोभा यात्रा को अस्थागित नही किया गया है

पुलिस की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है बताते चलें कि शुक्रवार के दिन बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे और कांटा पर मोहल्ला पहुंचने के बाद रोड़े बाजी हुई और उसके बाद हिंसक झड़प हुई जिसमें करीब एक दर्जन लोग जख्मी भी हुए हैं और 3 लोगों को गोली लगी है ।

नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने बिहार नाउ से बात करते हुए बताया कि तनाव के बाद अब स्थिति सामान्य है.. तनाव भी सामान्य धीरे धीरे हो रही है… अभी तक 20 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.. भारी संख्या में पुलिस बल के साथ आलाधिकारी भी मौके पर कैंप कर रहे हैं.. असामाजिक तत्वों पर हमलोग पैनी नजर रखे हुए हैं.. जल्द ही स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी…

 

Related posts

सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूरक पोषाहार का मेनू निर्धारित…

Bihar Now

Pokies Iphone

Bihar Now

Online Casino Betting Nz

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो