Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री, चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान…

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि पात्र परिवारों को 125 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। इस योजना से राज्य भर के लगभग 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को फायदा मिलने की उम्मीद है। एक अगस्त 2025 से यानि जुलाई के बिल से प्रदेश के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा।

नीतीश कुमार ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिख कर ये जानकारी साझा की है.. उन्होंने कहा है कि हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा।

कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी।

Related posts

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सड़क पर खुद उतरे DM, लोगों को दी मास्क पहनने की सलाह…

Bihar Now

New Casino Australia No Deposit Bonus

Bihar Now

EXCLUSIVE: नीतीश कुमार ने ठुकराया PK का इस्तीफा, NRC के मुद्दे पर देंगे PK का साथ…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो