कोरोना संकट के बीच बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां 2 गांव के लड़कों के बीच आपसी विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई है.. गोलीबारी की घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी इलाज निजी अस्पताल में चल रही है….
मिल रही जानकारी के मुताबिक गोरगामा और दरियापुर गांव के लड़कों के बीच किसी भी आपसी विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई है..मामला नयागांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है..
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है…घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है हालांकि पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है…
धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय
