Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Breaking : चुनाव से ठीक पहले दरभंगा में निर्दलीय प्रत्याशी को मारी गोली, हालत नाज़ुक…चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दावों पर खड़े हुए सवाल ?….

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है लेकिन इससे ठीक पहले अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चुनाव से ठीक 1 दिन पहले दरभंगा के निर्दलीय प्रत्याशी को गली मार दी गई…

जानकारी के मुताबिक, जिले केहा हायाघाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्रनाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को देर रात अपराधियों ने गोली मार दी..गोली लगने के बाद घायल चिंटू सिंह को इलाज के लिए DMCH लाया गया, जहां उनकी इलाज चल रही है..

चिंटू सिंह के समर्थकों का कहना है कि चिंटू सिंह को गोली चुनावी रंजिश में मारा गया है वहीं पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है…

सबसे बड़ा सवाल कि चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस वारदात ने पुलिस के दावों की पोल खोलकर रख दी है ?..

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

ऑपरेशन नकेल के तहत 4 गिरफ्तार…

Bihar Now

DMCH OPD में दिव्यांग व बुजुर्ग मरीजों के लिए बना अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर…

Bihar Now

फिर शर्मसार हुआ बिहार, वैशाली में देश का सबसे बड़ा एसिड अटैक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो