Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : छपरा विस्फोट कांड में 6 लोगों की मौत… घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम… घटना या साजिश ? …

छपरा : सारण जिले में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग स्थित एक मकान में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त कि मकान जमींदोज हो गया। प्राप्त सूचना अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उक्त घटना दिन में करीब 10 बजे के बाद शुरू हुई जो रुक-रुक के रुक रुक के मकान में धमाके होते रहे और यह धमाका करीब 1 बजे तक चलता रहा । जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन को मिली अफरा-तफरी में प्रशासन ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जिसमें बचाव तथा राहत का कार्य प्रारंभ हुआ। निकटवर्ती विभिन्न थाना की पुलिस पहुंची तथा जिले से वरीय प्रशासनिक तथा पुलिस पदाधिकारियों का जमावड़ा हो गया। बचाव और राहत कार्य समाचार प्रेषण तक जारी है इस बाबत सारण जिला अधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है तथा घायलों की संख्या के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है

छपरा मढौरा पथ पर एम्बुलेंसों ताता लगा हुआ है प्रशासन की तरफ से एंबुलेंस दौड़ रहे हैं तथा घायलों को इलाज कराने के लिए जल्दी से जल्दी सदर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं फायर बिग्रेड की अनेकों गाड़ियां आग बुझाने में लगी है जेसीबी मशीन द्वारा मलबे को हटाने का काम तेजी से समाचार प्रेषण तक जारी रहा। क्योंकि लोगों को इस बात अंदेशा था कि मलवे के नीचे अभी तीन-चार और लोग दबे हुए होंगे । मृतकों में 35 वर्षीय मुलाद्दीन, 30 वर्षीय उनकी पत्नी शबाना खातून , 62 वर्षीय अमीना खातून , 22 वर्षीय साबिर, 5 वर्षीय शहजाद एवं 20 वर्षीय यासमीन शामिल है। यासमीन की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

डीएम सारण राजेंश मीणा ने खोदाईबाग विस्फोट कांड में पाँच मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में फोरेंसिक विभाग भी घटनास्थल पर पहुँच जांच कर रही है

Related posts

Casino Outer Banks Nz

Bihar Now

मोतिहारी में हेलमेट न होने पर भी पुलिस नहीं काट रही चालान, चलाई अनोखी मुहिम…

Bihar Now

Ace Pokies Free Chips

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो