Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : दरभंगा जिंदा जलाने के मामले में संबंधित थानाध्यक्ष निलंबित, मीडिया में खबर चलने के बाद हरकत में आई प्रशासन,SSP ने की कार्रवाई ..

दरभंगा– बड़ी खबर दरभंगा जिंदा जलाने के मामले में लापरवाह थानाध्यक्ष नप गए हैं.. जानकारी के मुताबिक, नगर थानाध्यक्ष राकेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है..

दरभंगा SSP ने बिहार नाउ से बातें करते हुए बताया कि इस मामले में नगर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है.. साथ ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.. मधुबनी समेत कई इलाकों में गिरफ्तारी के लिए संघन छापेमारी चल रही है.. वहीं मुख्य आरोपी शिव कुमार झा के घर की कुर्की जब्ती की प्रक्रिया चल रही है.. बहुत जल्द सभी पुलिस गिरफ्तारी में होंगे.. ये बातें  दरभंगा SSP ने बिहार नाउ से बातें करते हुए कहीं है..

बता दें कि जमीन विवाद में जिंदा जलाने मामले में,पीएमसीएच में पिंकी झा की इलाज के दौरान मौत हो गई है.. पिंकी झा के गर्भ में पल रहे नवजात की पहली ही हो चुकी है मौत.सुबह में जहाँ बहनी पिंकी झा ने दम तोड़ दिया, वहीं इलाजरत भाई संजय झा की भी मौत हो गई है..

10 तारीख को भूमाफिया ने घर को कब्जा करने को लेकर दिया घटना को अंजाम था.. घर को बुलडोजर से तोड़ने के क्रम में परिवार के चार सदस्यों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था..

पुलिस इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन अभी भी मुख्य आरोपी शिव कुमार झा सहित कई नामजद आरोपी फरार हैं.. वहीं SSP ने नगर थाना की इस मामले में लापरवाही देखते हुए थानाध्यक्ष को लाइन हाज़िर कर दिया है…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Breaking : बेगूसराय गोलीकांड के बाद फिर बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग, थाने के सामने से लगभग 5 किमी तक होती रही फायरिंग, “सु”शासन पर सवाल !…

Bihar Now

प्रेम प्रसंग में युवती ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

चुनाव से पहले नीतीश कुमार का एक और ऐलान, आशा और ममता कार्यकर्ताओं का बढ़ा मानदेय…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो