Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : दरभंगा में 3 दिनों के लिए तमाम सोशल नेटवर्किंग सेवाएं बंद …

इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है जहां बिहार सरकार ने दरभंगा में 3 दिनों के लिए तमाम सोशल साइट्स को बंद कर दिया है… जानकारी के मुताबिक दरभंगा के SSP और डीएम ने गृह विभाग के स्पेशल ब्रांच को इस मसले को लेकर प्रपोजल दिया था कि शहर में कुछ असामाजिक तत्व गलत खबर व  जानकारी फैलाकर सामाजिक व सांप्रदायिक सोहार्द बिगाड़ना चाहते हैं, इसी वजह से बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है…

दरभंगा में 27 जुलाई से 30 जुलाई के 4 बजे शाम तक व्हाट्सएप्प ,फेसबुक, ट्विटर सहित तमाम सोशल साइट्स बंद कर दिए गए हैं… इसके लिए गृह विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है…

बता दें कि दरभंगा में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग जगहों पर सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है.. प्रशासन की तत्परता से कई बार असामाजिक तत्वों के मंसूबों को नाकाम किया गया है…

फिर भी एहतियात के तौर पर दरभंगा जिला प्रशासन ने बिहार सरकार को इस बाबत सूचना दी कि दरभंगा में नेट के माध्यम से गलत जानकारियां फैलाई जा रही है, जिसकी वजह असामान्य स्थिति उत्पन्न हो सकती है . इसी वजह से बिहार सरकार ने फैसला लेते हुए दरभंगा में 3 दिनों के लिए नेट यानी सोशल साइट बंद कर दिया है …

Related posts

शराब बंदी का काला सच : नशे की हालात में जेडीयू विधायक ने PK को कहा कुत्ता !…

Bihar Now

Big Breaking: बालू से लदे ट्रैक्टर ने एक घर में मारी टक्कर, घर में दबने से 2 बच्चे की मौत, एक की हालात नाजुक…

Bihar Now

Profitable Pokies Low Wagering

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो