Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारराष्ट्रीय

Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी !… सुबह सवेरे वैशाली में फूल‌ तोड़ने बाहर निकली महिला को मारी गोली, हालत गंभीर…

वैशाली: बिहार के वैशाली में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. रविवार अहले सुबह मां-बेटे पर गोलीबारी की एक घटना सामने आई है. इस घटना में मां बुरी तरह घायल हो गई. महिला अपने बेटे के साथ सुबह सूरज निकलने से पहले फूल तोड़ने गई थी. तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन दोनों से लूटपाट की कोशिश की और इस दौरान मां-बेटे पर गोली चला दी. इस घटना में बेटा बाल-बाल बच गया. महिला के सीने में गोली लगी है. महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घटना बराटी ओपी क्षेत्र के अंधरावर गांव की है.

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि 46 वर्षीय बेबी देवी अपने बेटे मनीष के साथ अहले सुबह घर से फूल तोड़ने के लिए निकली थी. इसी बीच सुनसान इलाका देख कर एक बाइक पर सवार तीन अपराधी मां बेटे से मोबाइल छिनने लगे. तभी पुलिस की गश्ती गाड़ी आता देख अपराधियों ने महिला को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. घायल महिला को बेटे ने पुलिस की सहायता से सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां महिला के प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है.

Related posts

DM ने औचक निरीक्षण के दौरान लगा दी शिक्षकों की क्लास… डीएम के सवाल पूछने पर शिक्षक ने साधी चुप्पी….

Bihar Now

Big Breaking : दिनदहाड़े आरा में एक युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाज़ुक, पटना रेफर..

Bihar Now

बारिश के दौरान ड्यूटी के प्रति समर्पण देख एक ट्रैफिक पुलिस जवान‌ के कायल हो गए DIG विकास वैभव, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो