Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : महागठबंधन टूटने वाला नहीं, ये सिर्फ एक प्रोपगेंडा है… पटना पहुंचते ही बीजेपी पर तेजस्वी के तल्ख तेवर …

इस वक्त की बड़ी खबर तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ पटना पहुंच चुके हैं.. विधानमंडल  मॉनसून सत्र से ठीक एक दिन पहले तेजस्वी यादव पटना लौटे हैं ..

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला है.. तेजस्वी यादव ने कहा कि ये कोई पहला चार्जसीट नहीं है, इससे पहले भी 2017 में किया गया था, क्या परिणाम सामने आया .. इसलिए जब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो बीजेपी में बौखलाहट हो जाती है और ऐसी परिस्थितियों में बीजेपी वाले  एजेंसियों का गलत उपयोग करते हैं और इस तरह की कार्रवाई करते हैं..

तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी बड़का झूठा पार्टी है .. लालू यादव से पूरी तरह बीजेपी घबराहट में है..  विपक्षी एकता की मुहिम बीजेपी की हवा निकाल दी है … वहीं महागठबंधन में सबकुछ ठीक ठाक वाले सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन टूटने वाला नहीं है.. ये सिर्फ मीडिया का प्रोपगैंडा है .. ये बातें नीतीश और हम अच्छी तरीके से समझ रहे हैं.. इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है…

तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता सब जानती है.. एक बार सबक दिया और फिर सबक देने का काम करेगी जनता…

बता दे कि  तेजस्वी यादव विदेश दौरे पर थे और आज दिल्ली पहुंचे, जिसके बाद अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ वो पटना पहुंच चुके हैं .. कल यानी 10 जुलाई से विधानमंडल का मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहा है…

तेजस्वी यादव कल से शुरू हो रहे बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में शामिल होंगे. इसके साथ ही तेजस्वी के आने के बाद शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर के विवाद के भी सुलझने की संभावना है.

अपर मुख्य सचिव केके पाठक से चल रहे विवाद में सीएम नीतीश कुमार के निर्देश के बाद भी मामला पूरी तरह से ‘सुलझ नहीं पाया है. केके पाठक तो अपना काम कर रहे हैं पर शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर ने शिक्षा विभाग जाना बंद कर दिया है.

वहीं नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में तेजस्वी यादव के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दायर किया है जिसके बाद बीजेपी लगातार उनसे इस्तीफे की मांग कर रही है..

कल से शुरू होने वाले मानसून सत्र में काफी हंगामे के आसार हैं .. तेजस्वी यादव पर सीबीआई की ओर चार्जसीट को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश कर सकती है .. और भी कई ऐसे मुद्दे हैं जिसको लेकर विपक्ष लगातार सत्र के पहले  से ही सरकार पर हमलावर है ..

–

Related posts

पटना हाईकोर्ट के नवनिर्मित शताब्दी भवन का उद्घाटन, कानून का राज कायम करने में सिर्फ सरकार की नहीं, न्यायपालिका की अहम भूमिका – सीएम नीतीश कुमार

Bihar Now

खोखला साबित हुआ पुलिस का दावा, तमाम चौकसी के बावजूद राजधानी पटना के बैंक में लाखों की लूट !

Bihar Now

House Of Pokies Withdrawal Review

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो