Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Breaking : शराबबंदी को लेकर एक्शन में सरकार !… लालगंज थानेदार के कई ठिकानों पर EOU की छापेमारी… शराब माफियाओं से साठगांठ का आरोप….

बिहार में शराबबंदी पर संग्राम जारी है.. इस बीच शराबबंदी को लेकर सरकार पूरे एक्शन मोड में दिख रही है.. विधानसभा परिसर में खाली बोतले मिलने के बाद जिस अंदाज में सीएम नीतीश दिखे, उसका असर दिखने लगा है…

शराब माफियाओं पर सख्ती के लिए तमाम हथकंडे अपनाए जा रहे हैं.. बड़ी खबर वैशाली के सामने आ रही है जहां लालगंज के थानेदार के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है.. लालगंज के थानेदार पर शराब माफियाओं के साथ संलिप्त होने का आरोप है जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई की ओर से छापेमारी जारी है..

बता दे कि आर्थिक अपराध इकाई ने एक थानेदार पर बड़ी कार्रवाई की है। अवैध शराब में संलिप्तता के आरोप में वैशाली के लालगंज के थानेदार चंद्र भूषण शुक्ला के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई छापेमारी कर रही है।

EOU की टीम अवैध शराब कारोबारियों से संबंध रखने में संदिग्ध पाए गए लालगंज के वर्तमान थाना अध्यक्ष के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया। लालगंज थानेदार के खिलाफ 30 नवंबर को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद 3 ठिकानों पर आज सुबह से ही छापेमारी चल रही है । छापेमारी लालगंज थाना परिसर व आवास, छपरा शहर स्थित आवास सिवान के रघुनाथपुर स्थित पैतृक मकान की तलाशी ली जा रही है…

Related posts

Staatliche Spielbanken Bern

Bihar Now

BJP विधायक को स्पीकर ने 2 दिनों के लिए किया निलंबित, माइक तोड़ने का है आरोप…

Bihar Now

तीसरी बार मोदी सरकार !… 8 जून को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो