Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारराष्ट्रीय

CBI की बड़ी कार्रवाई…CBI ने BSNL के तत्कालीन GM , DGM , AGM एवं अन्यों सहित 21 कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया और लगभग 25 स्थानों पर तलाशी ली…

दिल्ली: सीबीआई ने बीएसएनएल, असम सर्किल, गुवाहाटी की शिकायत के आधार पर बीएसएनएल जोरहाट, सिबसागर,गुवाहाटी , आदि के तत्कालीन महाप्रबंधक, तत्कालीन उप महाप्रबंधक, तत्कालीन एजीएम, तत्कालीन मुख्य लेखा अधिकारी आदि सहित बीएसएनएल के 21 कर्मियों तथा निजी व्यक्ति सहित अन्यों के विरुद्ध मामला दर्ज किया।

ऐसा आरोप है कि लोक सेवकों ने ठेकेदार एवं अन्यों के साथ षड़यंत्र किया और इसके अनुसरण में, बीएसएनएल के साथ धोखाधड़ी की। आगे ऐसा आरोप है कि ठेकेदार को ओपन ट्रेंचिंग पद्धति के माध्यम से 90,000/- रु. प्रति किमी की दर से राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क केबल बिछाने का कार्य आदेश दिया गया था।

ऐसा भी आरोप है कि बाद में, ठेकेदार ने अनुबंध में राइट ऑफ वे, ईजमेंट क्लॉज के प्रावधान के बावजूद, खुली ट्रेंचिंग विधि को हॉरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग (Horizontal Directional Drilling, HDD) विधि (@ 2,30,000/- रु. प्रति किमी) में परिवर्तित करने के लिए निजी भूमि मालिकों आदि से नो राइट वे( No Right of way ) सहित अलग अलग तर्क दिए जिससे टेंडर क्लॉज का उल्लंघन हुआ एवं बीएसएनएल को 22 करोड़ रु. (लगभग) का नुकसान हुआ।

असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और हरियाणा राज्यों में स्थित आरोपियों के कार्यालयों एवं आवासीय परिसरों सहित आज 25 स्थानों पर तलाशी ली गई, जिससे आपत्तिजनक सामान बरामद हुए।इस मामले में जाँच जारी है।

Related posts

राज्य निर्वाचन आयोग का नया कीर्तिमान, संवेदनशील कार्य को बनाया गया निष्पक्ष व पारदर्शी..

Bihar Now

नीतीश सरकार पर विजय सिन्हा का करारा हमला, कहा – पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी छलावा, सरकार उनके अधिकारों को पुन: करे बहाल…

Bihar Now

Big Breaking : दरभंगा के स्कूल के गेट में दौड़ा करंट, एक छात्रा की मौके पर ही मौत, 9 की हालत गंभीर..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो