Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

CM नीतीश कुमार की अचानक बिगड़ी तबीयत, सभी कार्यक्रम रद्द …

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभी कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिए गए हैं. सीएम सचिवालय से जो जानकारी मिल रही है मुख्यमंत्री अस्वस्थ हो गए हैं और मुख्यमंत्री की तबीयत नासाज होने के कारण ही उनके सारे कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है.

सीएम नीतीश के सभी कार्यक्रम रद्द: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ज्ञान भवन में चल रहे बिहार बिजनेस मीट 2024 में शामिल होने वाले थे. 19 दिसंबर से बिहार बिजनेस मीट शुरू हुआ है. दो दिनों के बिजनेस मीट का आज अंतिम दिन था.

अस्वस्थ होने के कारण लिया गया फैसला: आज एक लाख करोड़ से अधिक के निवेश के प्रस्ताव पर MOU होने वाला है और यह मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होता है, लेकिन अब मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.

मुख्यमंत्री बिहार बिजनेस मीट 2024 के बाद राजगीर भी जाने वाले थे. राजगीर में जयप्रकाश उद्यान में जरासंध के स्मारक का अनावरण करने वाले थे, लेकिन अब राजगीर भी मुख्यमंत्री नहीं जाएंगे.

Related posts

पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पहुंचे राहुल गांधी, BPSC अभ्यर्थियों से की मुलाकात…

Bihar Now

Breaking : अररिया में करोड़ों की लागत से बन रहा पुल ध्वस्त, मचा हड़कंप … जिम्मेवार कौन ?…

Bihar Now

फसे हुए बिहार के लोगों के लिए सरकार ने जारी किए नंबर,कॉल करने पर मिलेगी मदद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो