Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

CM नीतीश कुमार का बड़ा बयान : पुल निर्माण एजेंसी पर होगी सख्त कार्रवाई.. विपक्षी एकता की बैठक अब 12 जून को नहीं..

खगड़िया-अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच निर्माणाधीन महासेतु के सुपर स्ट्रक्चर के ऊपरी हिस्से के टूटकर गिरने की घटना की अब जांच होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर आयोजित समारोह में पुल टूटने को लेकर बयान दिया है। इस दौरान सीएम ने एक्शन लेने तक की बात कह डाली है।.. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता की बैठक पर कहा कि 12 जून को नहीं होगी बैठक…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि – पुल टूटने से मुझे काफी दुख हुआ है। एक दुखद घटना है। इससे जुड़े हर एक मामले में जांच करवाई जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी होगा उस पर एक्शन लिया जाएगा।

मैंने कल ही इसको लेकर अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से मामले की विस्तृत जानकारी ली है। विस्तृत जांच करने के बाद दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जरूरत पड़ी तो निर्माण एजेंसी को भी बदला जाएगा।

Related posts

दरभंगा में SSP ऑफिस के सामने रेप पीड़ित महिला के पति ने खाया सल्फास

Bihar Now

नहीं रहे ‘नेताजी’… समाजवादी राजनीति के “मुखिया” मुलायम सिंह का निधन…

Bihar Now

शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से अब तक 40 लोगों की मौत… ये कैसी शराबबंदी है “सरकार” ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो