Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

CM रेखा गुप्ता को लेकर लालू यादव की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, RJD सांसद मनोज झा ने क्या कहा?

बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं. उन्होंने गुरुवार (20 फरवरी) को शपथ भी ले ली. इसको लेकर कहा जा रहा है कि रेखा गुप्ता के जरिए बीजेपी ने पूरे देश को महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया है. इसे बीजेपी का गेम चेंजर फैसला माना जा रहा है. इस पर लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की पहली प्रतिक्रिया आई है.

आरजेडी के सांसद मनोज झा ने गुरुवार को एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, “महिला सशक्तीकरण के लिए सिंबॉलिज्म और टॉकेनिज्म से आगे जाना पड़ता है, लेकिन आज का दिन उन टिप्पणियों का नहीं है. रेखा गुप्ता को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

‘सभी वादें जमीनी स्तर पर पूरे किए जाएं’

मनोज झा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रिमंडल ने चुनावों के दौरान जितने वादे किए थे वो सभी वादें जमीनी स्तर पर पूरे किए जाएं. जो बेहतर चीजें चल रही थीं वो जारी रखी जाएं. उनमें कोई रुकावट न हो. सोशल मीडिया पर इनके (रेखा गुप्ता) कई सारे पुराने बयान चल रहे हैं, मुझे उम्मीद है जेएनयू या अन्य विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए उनकी सोच जो सोशल मीडिया पर हमने अब तक देखी है वो सब न सिर्फ सोशल मीडिया से डिलीट हो, बल्कि उनके जहन से भी डिलीट हो. ऐसी मेरी कामना है.

‘महिला सशक्तीकरण का प्रमाण है’

दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली की जीत देश की जीत है. भारतीय जनता पार्टी ने जमीन से जुड़े ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जो संगठन का सामाजिक शासनिक अनुभव लिए हुए है. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की जो शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है उसका ये प्रमाण है. ये परमानेंट मुख्यमंत्री हैं. अरविंद केजरीवाल सरकार की तरह टेम्परेरी महिला मुख्यमंत्री नहीं हैं.

Related posts

Big Breaking : कोरोना की चपेट में आए बिहार विधान परिषद के सभापति , परिवार के लोग भी हुए कोरोना पाज़िटिव…

Bihar Now

युवक के आत्मदाह मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर खड़े किए सवाल ?

Bihar Now

संकट में सरकार !… नीतीश कुमार को अस्थिर करने में जुटे बीजेपी नेता, हम पार्टी का आरोप…. NDA को-आर्डिनेशन कमिटी बनाने की मांग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो