Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहाररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Corona Virus का Bihar में दस्तक, पर्यटकों में आई भारी कमी…

बिहार में भी कोरोना वायरस दस्तक दे चुका है… लेकिन सरकार इसको लेकर बहुत गंभीर है और ऐतिहातन भी बरती जा रही है…

कोरोना  वायरस का असर  नालंदा के पर्यटक स्थलों पर पिछले 1 महीने से देखा जा रहा है पूर्व में यहां प्रतिदिन ढाई सौ  से तीन सौ विदेशी  पर्यटक आते थे मगर अब वह घटकर मात्र एक सौ ही  रह गए हैं | नालंदा आने वाले पर्यटक को में सबसे अधिक संख्या चाइनीज  पर्यटक की  हुआ करती थी जो बिल्कुल है अब बंद हो गया है |

पर्यटक नहीं आने से जहां एक और बिहार पर्यटन को खासा नुकसान हो रहा है वहीं यहां के दुकानदारों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है | दुकानदारों का कहना है की अक्टूबर से मार्च तक पर्यटकों के आने का सीजन होता था मगर पिछले एक माह से हमलोग इस समस्या से जूझ रहे हैं | वर्तमान समय में कोरिया अमेरिका सहित अन्य दक्षिण एशियाई देशो के  पर्यटक  आ रहे हैं |

भारत चीन मैत्री का प्रतीक हेनसांग मेमोरियल हॉल चाइनीज से गुलजार रहता था अब इस स्थल पर मात्र इक्के दुक्के पर्यटक  नजर आते हैं | इसी प्रकार नालंदा के प्राचीन विश्वविद्यालय एक खंडहर का भी कुछ यही हाल है यहां कोरियन और अमेरिकन पर्यटक तो दिख रहे हैं मगर चाइनीस पर्यटक बिल्कुल ही नहीं दिख रहे हैं |

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चौकस है नालंदा म्यूजियम  के सामने स्वास्थ्य कर्मी की प्रतिनियुक्ति कर दी है  जिन पर्यटक में इस तरह के लक्षण पाए जाए तो उसकी जांच कर तुरंत उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाए | हालांकि अब तक कोरोना  वायरस से पीड़ित एक भी पर्यटक नहीं मिले हैं|  बावजूद इसके कोरोना वायरस से यहां दहशत का माहौल देखा जा रहा है |

Related posts

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार…

Bihar Now

स्कूल जा रही छात्राओं को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत… आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम …

Bihar Now

नीतीश कुमार को RJD या फिर BJP किसी के भी साथ जाकर चिपक जाना है, अहंकारी हो चुके नीतीश नहीं देते बिहार के विकास को प्राथमिकता: प्रशांत किशोर…

Bihar Now