Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Exclusive: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया सहरसा, पुलिस के लिवास में हुई सैकड़ों राउंड फायरिंग, सरगना रामानंद यादव समेत तीन की मौत, 4 घायल.. बेखबर प्रशासन !…

सहरसा खगड़िया सिमा पर अवस्थित चिरैया ओपी थाना क्षेत्र के कलवारा बेलाही गाँव स्तिथ काली मंदिर के समीप गैंगवार में आज देर शाम कोसी का आतंक कहे जाने वाले रामानंद यादव समेत तीन लोगों के मारे जाने के सूचना मिली है।और 4 घायल की भी सूचना है…

सूत्रों के अनुसार आज दोपहर से ही पुलिस के लिवास में कुछ कथित नक्सली रामानंद यादव गिरोह का रैकी कर रहा था। शाम के वक़्त जब रामानन्द यादव अपने साथियों के साथ वापस घर जा रहे थे इसी बीच पुलिस के लिवास में कथित मनोज सादा गुट के सदस्यों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा कर कोसी के पानी को बारूदी गंध में तब्दील कर दिया।

इस गोलीबारी की घटना के बाद कुछ देर के लिए काली मंदिर के समीप वहाँ का हवा बारूद की गंध में विलय हो गया। सुत्रों के अनुसार दोनों ओर से सैकड़ों चक्र गोली चलने की सूचना मिली है। सूत्रों के अनुसार इस गोलीबारी की घटना में कोसी के आतंक रामानन्द यादव के शरीर पर एक दर्जन से अधिक गोली के निशान देखे गए। मालुम हो कि कोसी दियरा क्षेत्र में नक्सली एवं रामानन्द यादव गिरोह के बीच बगावत वर्षो से चल रही थी।

इस मामले में SP  ने बिहार नाउ के क्राइम हेड से बात करते हुए इस खबर की अनभिज्ञता जाहिर की …साथ ही जल्द पता लगाकर बात करने की बात कही..

बी एन सिंह पप्पन, क्राइम हेड के साथ रितेश हन्नी, बिहार नाउ सहरसा

Related posts

बिहार में आंधी के साथ आफत की बारिश शुरू, मौसम विभाग का आज इन जिलों में अलर्ट

Bihar Now

दरभंगा के राज श्यामा मंदिर में 13 दिसंबर से नवाह यज्ञ शुरू, कोरोना के मानकों का रखा जाएगा ध्यान…

Bihar Now

Cascades Casino Kamloops Nz

Bihar Now