Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Exclusive: लॉक डाउन के दौरान व्यवसाई की दबंगई, ड्यूटी पर तैनात सिपाही की जमकर की पिटाई, सिपाही घायल, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका…

सहरसा – कोरोना महामारी से निपटने हेतु लगातार चलाये जा रहे 19 दिनों से लागु लॉक डाउन के दौरान व्यवसायियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को दौड़ा दौड़ाकर पीटा जिसमें चार से पांच जवान की घायल होने की सूचना है।

सूचना के अनुसार शहर के कचहरी चौक के समीप कुछ व्यवसायी दुकान खोलकर दुकानदारी करने में मशगूल थे। ग्राहक के जमे भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जैसे ही दुकान के समीप पहुंचे दुकानदारों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।

जिसमें ड्यूटी पर तैनात 4 से 5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिसकर्मी सभी दुकानों को निर्धारित समय के बाद बन्द करने हेतु आग्रह करते हुए कोल्ड स्टोरेज के तरफ बढ़े ज्योंही पुलिस जवान कचहरी चौक स्थित काली मंदिर के समीप पहुंचे तो इसी बीच झुण्ड बनाकर दुकानदारों ने लाठी डंडे से पुलिस जवानों पर प्रहार कर दिया।

सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष आर•के• सिंह दर्जनों पुलिस बल एवं पदाधिकारीओं के घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रण किया साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया। मालूम हो कि जिस पुलिसकर्मी के साथ घटना घटी है वो सभी सादे लिवास में थे। नाम न छापने के शर्त पर एक दुकानदार ने बताया कि सादे लिवास में जो लोग दुकान बंद करवा रहे थे उसे उपद्रवी तत्व समझकर दुकानदारों ने हमला बोल दिया।

बी एन सिंह पप्पन के साथ रितेश हन्नी बिहार नाउ,सहरसा

Related posts

Free 5 Live Casino No Deposit Required

Bihar Now

कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने वाले बिंदालाल गुप्ता की मौत का मामला पहुँचा मानवाधिकार आयोग!

Bihar Now

वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने माह-ए-रमज़ान की मुबारकबाद दी

Bihar Now