Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

IG विकास वैभव ने बयां किया दर्द…कहा – DG मैम देती हैं गाली, मन बहुत व्याकुल है ….

बिहार में इनदिनों बेलगाम नौकरशाही का मामला लगातार सामने आ रहा है… कड़क IAS के के पाठक गालीकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था… इसी बीच ऐसा ही एक और मामला सामने आ गया है.. ये मामला जुड़ा है कड़क व ईमानदार , लोकप्रिय, सामाजिक गतिविधियों में भी काफी मुस्तैद से दिलचस्पी रखने वाले IPS विकास वैभव से…

विकास वैभव इनदिनों बिहार के होमगार्ड व फायर के IG के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं..विकास वैभव ने अपने DG पर गंभीर आरोप लगाया है.. उन्होंने अपने DG पर अपशब्द व अप्रसांगिक शब्दों के प्रयोग करने का आरोप लगाया है… कहा जा रहा है कि डीजी होमगार्ड ने आईजी विकास वैभव को गालियां दी है. उन्होंने बजाप्ता ट्वीट कर दर्द बयां किया है।

विकास वैभव ने देर रात 1.43 मिनट पर ट्वीट कर डीजी होमगार्ड की करतूत की पोल खोली है. हालांकि कुछ समय के बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट किया. लेकिन इसी दौरान किसी ने ट्वीट का स्रक्रिन शॉट ले लिया और वायरल कर दिया. विकास वैभव ने अपने ट्वीट में लिखा है ,”आईजी होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज का दायित्व दिनांक 18 अक्टूबर 2022 को दिया गया था और तब से सभी नौ दायित्वों के निर्वहन हेतु हर संभव प्रयास कर रहा हूं। प्रतिदिन तब से अनावश्यक डीजी मैडम के मुख से गालियां ही सुन रहा हूं। परंतु यात्री मन आज वास्तव में वास्तव में द्रवित है। बीच में इस पूरे मामले कई रिकॉर्ड में होने की भी बात कही है।

अपनी फेसबुक पर उन्होंने लिखा था मेरी पत्नी और माता को संबोधित करके मुझे वरीय डीजी मैडम ने एकांत में गाली दी। रिकॉर्डिंग कर सकता था और इसलिए मोबाइल साथ लाने के लिए मुझे मना किया गया। सच में दुखी हूं। संन्यास हेतु यात्री मन वास्तव में आशान्वित है। परंतु “किंकर्तव्य विमूढ़” नहीं होना चाहता हूं। भयानक रूप से द्रवित हूं। सब माया है। ऐसे अपमान के लिए सर्वशक्तिमान से प्रार्थनारत हूं। हालांकि विकास वैभव से संपर्क करने की कोशिश की अभी उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। विकास वैभव हाल के महीनों में सामाजिक कार्यों में काफी एक्टिव रहे हैं।

Related posts

“तय समय से पहले वीणा वाटिका ग्राहकों को उपलब्ध करा देंगे फ्लैट”…वीणा वाटिका के फ्लैटों की गुणवत्ता को देखकर ही ब्रांड एंबेसडर के साथ ही वीणा वाटिका में फ्लैट की भी मालकिन हूं- मैथिली ठाकुर

Bihar Now

दरभंगा में डीलर की मनमानी से परेशान लाभुक… “मजबूरों” के मुनाफाखोर पर लगाम कब ?

Bihar Now

CM नीतीश कुमार के “घर” में ही धारासाई हुआ उनका ड्रीम प्रोजेक्ट , वीडियो वायरल !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो