Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

IIT कानपुर मेंं आज सत्येंद्र कुमार दुबे अवार्ड से नवाजे गए बिहार के IPS विकास वैभव…

IIT कानपुर द्वारा सम्मानित किये गए ईमानदार और तेज तर्रार छवि के आईपीएस अधिकारी विकास वैभव|इन्हें आज सत्येंद्र कुमार दुबे अवार्ड से नवाजा गया| विकास वैभव बिहार की जनता में ईमानदार और तेज तर्रार छवि के लिए लोकप्रिय पुलिस अधिकारी हैं|

विकास वैभव आईआईटी कानपुर के छात्र रह चुके हैं, जहां से आईआईटी से 2001 में मैकेनिकल से बीटेक करने वाले विकास ने 2003 में UPSC एग्जाम क्लियर किया और बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी के तौर पर उनकी पोस्टिंग हुई|

बता दें कि आईआईटी कानपुर हर साल देश के किसी न किसी ईमानदार पुलिस अधिकारी को सत्येंद्र कुमार दुबे मेमोरियल अवॉर्ड प्रदान करता है. इंजीनियर सत्येंद्र कुमार दुबे की उनकी ईमानदारी के चलते हत्या की गई थी| सत्येंद्र आईआईटी कानपुर के ही छात्र थे और उन्हीं की याद में हर साल ये सम्मान आईआईटी कानपुर के द्वारा देश के किसी ईमानदार पुलिस अधिकारी को दिया जाता है| 2019 में ये सम्मान डीआईजी विकास वैभव को मिला है.

ये है IPS विकास वैभव की शौर्य की कहानी :

DIG विकास वैभव पटना, बाघा, रोहतास और दरभंगा जिले में एसपी से लेकर एसएसपी तक की पोस्ट पर जनता की सेवा कर चुके हैं|बिहार में विकास अपने क्षेत्र के जिले में जनसंवाद कार्यक्रम शुरू करके जनता के दिलों में अपनी जगह भी बना चुके हैं| इस जनसंवाद कार्यक्रम में वे जनता से खुले मंच पर उनकी हर शिकायत को सुनते और उसका समाधान करवाते थे| 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री आवास के सामने से अवैध गाड़ी को उठवा लेने का साहस भी विकास वैभव ने दिखाया था|

विकास वैभव को साल 2015 में पटना का SSP बनाया गया था| चुनाव के दौरान विकास वैभव ने सीएम हाउस के सामने से एक अवैध गाड़ी उठवा लिया था| इसके बाद सरकार ने उन्हें चुनाव से पहले पटना के SSP पद से हटा दिया था| हालांकि चुनाव आयोग ने चुनाव के दौरान उन्हें फिर से पटना का SSP बना दिया| सरकार में फिर से नीतीश कुमार आए और अपने पहले तबादले में विकास वैभव को पटना के SSP पद से हटाया|

अभिषेक झा, एडिटर, बिहार नाउ

Related posts

नीतीश कुमार कहने में नहीं,काम करने में विश्वास रखते हैं- रंजीत झा

Bihar Now

जहानाबाद में विदेशी पर्यटकों से भरी बस गड्ढे में पलटी, हादसे में 8 यात्री घायल

Bihar Now

Ace Pokies Casino No Deposit Bonus

Bihar Now