Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार गंगेश झा का निधन, पत्रकारों में शोक की लहर..

कोशी , सीमांचल के पत्रकारों में शोक की लहर…

कोशी सीमांचल के प्रखर पत्रकार गंगेश झा का शुक्रवार की देर रात ह्रदय गति रुकने से मौत हो गया। जानकारी को की सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भवटिया निवासी गंगेश झा की पहचान पत्रकारिता जगत में काफी चर्चित था। गाँवों से लेकर कोशी सीमांचल में उनके कई शिष्य आज भी कार्य कर रहे है और पत्रकारिता में ऊंचे ओहदे पर पदस्तापित है। झा ने बिरला ग्रुप के सबसे चर्चित अखबार हिन्दुस्तान , दैनिक जागरण सहित अन्य अखबार को अपना समय दिया और इस पेपर को भी उस समय में कोशी के क्षेत्रों में पहचान दिलाया। वर्तमान समय से झा दैनिक सोनभद्र एक्सप्रेस , सन्मार्ग हिन्दी दैनिक को कोशी में देख रहे थे और इनके साथ लगभग दो दर्जन से अधिक पत्रकार काम कर रहे थे।

शिक्षक पुत्र ने दी मुखाग्नि
——————————-

पत्रकार गंगेश झा को तीन पुत्र था जिसमें बड़े पुत्र शिक्षक है और उन्होंने उनको मुखाग्नि दिया। हालांकि उनकी मौत के बाद पत्रकार जगत को एक बड़ा झटका लगा है। में खुद लगभग विगत छह वर्षो से उनके नेतृत्व में अखबार जगत में काम कर रहा था। अपने नेतृत्व में उन्होंने कभी भी यह एहसास नही होने दिया कि में एक प्रभारी हूँ सदा सहयोग और प्यार से पेश आये और कुछ न कुछ अनुभव दिया। उनके मौत की सूचना मिलते ही बीजेपी के पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना , संजीव झा सहित उनके आवास पर पहुँचे। वहीं पत्रकार रंजीत सिंह , मुकेश कुमार सिंह , ब्रजेश भारती , सरफराज आलम , रमन ठाकुर , राजीब झा सहित अन्य लोग भी उनके निज आवास पर उनके अंतिम दर्शन हेतु पहुँचे। वहीं उनके इस घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के तमाम पत्रकार ने शोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रधांजलि अर्पित किया।

राजीव कुमार, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

सीएम नीतीश कुमार को दिखाया गया काला झंडा, अपने गार्जियन की बेज्जती का लिया बदला !…

Bihar Now

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे दरभंगा, हुआ भव्य स्वागत…. जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को‌ करेंगे संबोधित…

Bihar Now

Exclusive: नहीं ध्वस्त हुई है 263 करोड़ की लागत से बनी “सुशासन” की पुल.. बिहार नाउ की रिएलिटी चेक में खबर निकली भ्रमक…

Bihar Now