Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

JDU एमएलसी से 1 करोड़ की रंगदारी की मांग, रुपए नहीं देने पर AK-47 से भूनकर हत्या की धमकी…

मुजफ्फरपुर से MLC और JDU के MLC प्रत्याशी दिनेश प्रसाद सिंह से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। रुपए नहीं देने पर उन्हें AK-47 से भूनकर हत्या करने की धमकी भी मिली है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर उनके निजी सचिव चंद्रभूषण कुमार ने सोमवार को सदर थाने में FIR दर्ज कराई है।
बताया जा रहा कि MLC के मोबाइल पर 4 फरवरी को 2:17 बजे एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज आया था। कुछ देर बाद उसी नंबर से कॉल भी आया। कॉल करने वाले ने मैसेज पढ़ने की बात कही। इसके बाद कॉल काट दिया गया। उनके निजी सचिव चंद्रभूषण ने मैसेज पढ़ा। उसमें लिखा था, ‘पुलिस को सूचना देने पर अंजाम बुरा होगा। एक करोड़ रंगदारी चाहिए। जगह मैं तय करूंगा।’ साथ ही एक नंबर भी दिया गया था और फूलदेव भगत नामक व्यक्ति से बात करने को कहा गया था। साथ ही जरा सी चालाकी करने पर बीबीगंज स्थित घर पर पहुंच कर AK-47 से हत्या कर देने की धमकी दी गई थी।

Related posts

How Do You Play Pokies With Welcome Bonus

Bihar Now

नीतीश-तेजस्वी पर चिराग का हमला, कहा – जिनसे हॉस्पिटल और स्टेडियम नही संभाल रहा वे देश संभालने चले हैं…

Bihar Now

पूर्व मुखिया के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर किया बरामद..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो