Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

JDU विधायक का विवादस्पद बयान, सम्राट चौधरी को औकात में रहने की दी नसीहत, कहा – दल बदलू है मंत्री सम्राट चौधरी … डिप्टी सीएम पर पैसे वसूली का लगाया आरोप ….

भागलपुर के गोपालपुर विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने पिछले दिनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के भागलपुर दौरे और विरोधियों के साथ गलबहियां को लेकर बयान दिया था।जिसके बाद भाजपा जदयू विधायक पर हमलावर हो गया और मंत्री सम्राट चौधरी से लेकर भाजपा नेताओं ने जदयू विधायक को आड़े हाथों लिया था।

बावजूद इसके गोपालपुर विधायक आज भी अपनी बातों पर अडिग है और अपने आवास पर फिर एक बार प्रेस कांफ्रेंस कर डिप्टी सीएम के साथ मंत्री सम्राट चौधरी पर हमला किया।उन्होंने मंत्री सम्राट चौधरी को दलबदलू और औकात में रहने की सलाह दी,वहीं डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर भागलपुर आकर पैसे तहसीलदारी का आरोप लगाया।

उन्होंने अपने को जदयू के सच्चा सिपाही करार देते हुए कहा कि समता पार्टी से साथ हैं और कार्रवाई से नहीं डरते हैं।जनता के साथ हैं और जनहित में जनता के पक्ष में बोलने का काम करने की बात कही और कहा कि वे कुर्सी बचाने के लिए राजनीति नहीं करता है।

राहुल कुमार, बिहार नाउ, भागलपुर

Related posts

सभी प्रखंडों में एक फरवरी से 15 मार्च तक चलाया जा रहा गैर संचार रोग जांच कार्यक्रम…

Bihar Now

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राशनकार्ड धारकों को एक महीने का राशन मुफ्त …

Bihar Now

CAA के समर्थन में हो रहे राष्ट्रीय उलेमा कांफ्रेंस में जोरदार हंगामा, विरोध के लगे नारे…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो