Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

JDU के खिलाफ बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने खोला मोर्चा, आचरण ठीक करिये, नहीं तो हिंदुओ पर हमला करने वाले कट्टरपंथियों के पीछे खड़ा होने का होगा संदेह…

बिहार में इन दिनों सरकार और विपक्ष के बीच नहीं, बल्कि सरकार के तमाम सहयोगियों के बीच ही तल्खियां बढ़ी हुई है.. बीजेपी और मुकेश सहनी के बीच सियासी घटनाक्रम के बाद अब बीजेपी और जेडीयू के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है..

बीजेपी के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने जेडीयू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है….्केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने जेडीयू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. फेसबुक पोस्ट कर गिरिराज सिंह ने लिखा- “आचरण ठीक करिए नहीं तो बेगूसराय में हिंदुओं पर हमला कराने वाले कट्टरपंथियों के पीछे खड़ा होने का संदेह होगा.” हाल ही में बेगूसराय के रजौरा में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प हुई थी. इस पर गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को लेकर जेडीयू ने कल पुतला फूंका था.

बीते दिनों बेगूसराय जिले के राजौरा में दो गुटों में हुए मारपीट की घटना के बाद गिरिराज सिंह के बयानों को लेकर जिस तरह से सहयोगी पार्टी जदयू की तरफ से बेगूसराय सांसद का विरोध जताया गया है, उनका पुतला दहन किया गया। उससे केंद्रीय मंत्री खासे गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हिंदुओं का समर्थन करने पर जदयू अपना विरोध जता रहा है। उससे यह संदेह उत्पन्न हो रहा है कि कहीं न कहीं हिंदुओं पर कट्टरपंथियों द्वारा किए हमले में जदयू का समर्थन हासिल है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ व धर्म के पक्ष में खड़ा होते ही मैं अपराधी हो गया? । गिरिराज सिंह ने जदयू नेताओं से निवेदन किया है कि जितना चाहे मेरा पुतला जलाएं लेकिन हिंदुओं को कट्टरपंथीयों के हमलों से बचाएं। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि आपके आचरण से यह संदेह नहीं होना चाहिए कि आप ही कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर हमला करवा रहे हैं ..

बता दें जिस तरह से बरौनी के फुलवरिया और राजौरा में हुए मारपीट की घटना में हिंदुओं पर एक खास समुदाय के लोगों द्वारा हमला किया गया था। उसको लेकर बेगूसराय सांसद ने मौजूदा नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।दोनों घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि एक खास वर्ग के लोगों में कानून का भय खत्म हो गया है। हिंदू प्रताड़ित हो रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जो साजिशकर्ता है, उसे अभी तक पकड़ा नहीं गया है। मैं देख रहा हूं कि कल से प्रशासन का रवैया हिंदुओं को तबाह करने का है। यानी सच को छिपाने की कोशिश की जा रही है, मिटाने की कोशिश की जा रही है।

गिरिराज सिंह के इन आरोपों के बाद जदयू की तरफ से बेगूसराय जिले में केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन किया था। साथ ही गिरिराज सिंह पर बेगूसराय जिले की धार्मिक एकता को भंग करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार से उनको केंद्रीय मंत्री के पद से हटाने की मांग की थी। जदयू ने कहा था कि गिरिराज सिंह के खिलाफ यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगों को मान नहीं लिया जाएगा। अगर इसके बाद भी वह विकास की जगह दंगा-फसाद की बात करेंगे तो जिले के हर गांव व चौराहे पर उनका पुतला दहन किया जाएगा।

Related posts

पुलिसिया कार्यशैली से नाराज जनता का हल्लाबोल,कई घंटों तक मुख्य मार्ग को किया जाम, शराब माफियाओं के साथ सांठगांठ का पुलिस पर लगाया आरोप…

Bihar Now

बिहार : रील बनाने के चक्कर में 6 युवक-युवती गंगा में डूबे, 2 को निकाला गया बाहर, 4 अब भी लापता…

Bihar Now

समस्तीपुर में तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो