Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारराष्ट्रीय

JDU में भगवान सिंह कुशवाहा की घर वापसी, ललन सिंह ने कहा – पार्टी को फिर से नंबर 1 बनाना है, कार्यकर्ता इसी तरह से 2024-2025 तक ऊर्जा बनाए रखें…

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की घर वापसी हो गई है. पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी से चुनाव लड़ने वाले भगवान सिंह कुशवाहा एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड में वापस लौट आये हैं. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया.

इस दौरान संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी मौजूद थे. जेडीयू में लौटने के बाद भगवान सिंह कुशवाहा को पार्टी ने प्रदेश कमिटी में जगह दी है. कुशवाहा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि वे वैचारिक मतभेद के कारण विधानसभा चुनाव में अलग हो गए थे. लेकिन उनका दिल सीएम नीतीश कुमार के पास था. उन्होंने कहा कि वे हमेशा से सीएम नीतीश और ललन सिंह के साथ रहे हैं.

भगवान सिंह कुशवाहा ने ये भी कहा कि “अगर मैंने कोई गलत बात कही हो तो उसके लिए माफ़ी चाहता हूँ. इस दौरान ललन सिंह ने कहा कि “जब तक जदयू 1 नंम्बर पार्टी नहीं बनेगी, जब तक 2010 का मापदंड नहीं तय कर लेते तब तक खून पसीना लगा कर जदयू को नंम्बर 1 पार्टी बनाना है. पार्टी के कार्यकर्ता 2024-25 तक अपनी ऊर्जा इसी तहर बनाये रखें. कार्यकर्ताओं को उनके मान सम्मान और उचित हिस्सेदारी मिलेगी. नीतीश कुमार का नारा है कि समाज के हर तबके को साथ जोड़ना है. हम सभी जिलों के एक-एक साथियों को चिन्हित करेंगे और सभी को पटना बुलाकर विमर्श करेंगे. सभी पुराने साथियों की सलाह ली जाएगी.यूपी चुनाव को लेकर ललन सिंह ने कहा कि “यदि यूपी समेत अन्य राज्यों में हमें भागीदार बनाएंगे तो हम साथ मे लड़ेंगे. यदि हमें भागीदारी नहीं मिली तो हम अपने दम पर अन्य राज्यो में चुनाव लड़ेंगे. बिहार सरकार के द्वरा किये गए कामों को केंद्र अपना रहा है. ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों का बुकलेट छपवाया जा रहा है. बुकलेट में सरकार के द्वारा किये गए कार्यों का जिक्र होगा, जिसे जन-जन तक पहुंचाएंगे.”

 

Related posts

नहीं रहे भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन शेषन…

Bihar Now

Best 5000 Welcome Bonus Casino Uk

Bihar Now

बिहार में नहीं थम रहा पोस्टर वॉर, पोस्टर के जरिए RJD पर JDU का जोरदार हमला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो