Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : JDU नेता के घर शराब ढूंढने के नाम पर पुलिस की गुंडागर्दी ! .. कहा – कानून मेरे हाथ में है, जब चाहेंगे तब घर में घुसेंगे…

दरभंगा : बिहार में शराबबंदी है, बावजूद शराब की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है… इस पर लगाम लगाने कै लेकिन नीतीश सरकार कई अहम फैसले लिए है.. शराबबंदी लागू कराने को लेकर सरकार ने पुलिस को भी निर्देश दी है कि किसी भी हालात में शराबबंदी कानून सफलतापूर्वक लागू होनी चाहिए…

बिहार में पुलिस कई बार इस नियम का फायदा उठाते हुए निर्दोष जनता को परेशान करती है.. कई बार ऐसी खबरें सामने आई है.. ताजा मामला दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र से सामने आया है.. जहां एक बार फिर शराब ढूंढने के नाम पुलिस जेडीयू नेता के घर दस्तक दी.. इसके बाद पुलिस की बदसलूकी सामने आई है..

बिहार सरकार के मद्य निषेध के पुलिस पदाधिकारी आम शरीफ जनता को कैसे रौब दिखाकर घर मे घुसकर शराब की जांच के नाम पर कैसे परेशान करती है। घर के बच्चे सब डर के मारे बुरा हाल है उनके स्कूल बैग की तलाशी ली जाती है, सोचिए उन बच्चों पर क्या असर हुआ होगा, जब एक बदतमीजी दरोगा, धमकी देता है कि जबरदस्ती घर मे घुसंगे और परेशान करेंगे,और कहता है प्रशासन का काम ही परेशान करना। कैसे घर के मुखिया के साथ जबरदस्ती करना, छोटे छोटे बच्चों के सामने ।

इस मामले को लेकर जेडीयू नेता सोमेन्द्र झा ने कहा कि इससे हमारी समाज मे क्या प्रतिष्ठा रह जाएगी। मैं दरभंगा जदयू जिला सचिव (स्वर्ण प्रकोष्ठ) ,आज तक कभी पूरी जिंदगी शराब का कभी सेवन नहीं किया, ना ही मुझ पर कोई आपराधिक मुक़दमा दर्ज है। तब मेरे घर पर पुलिस आती है, वो भी बिना किसी सूचना या तलाशी वारंट के, घर के सभी अलमारी, सूटकेस, बच्चों के स्कूल बैग की तलाशी ली जाती है, की उन्हें सूचना मिली है कि आपके घर मे शराब है।

जेडीयू नेता ने अपने मुख्यमंत्री व नीतीश सरकार से सवाल किया है कि क्या यही हमारी आजादी है? जब चाहे बिहार पुलिस हमारी मानव अधिकार की धज्जियाँ उड़ा दे। यही है सुशासन। घर मे घुसकर बच्चों के सामने उनका स्कूलों बैग चेक करे, और कहें कि तुम्हारी बैग मे दारु है। जबकि बच्चे कहते है अंकल इसमें तो हमारी बुक्स और पेंसिल है ये दारू क्या है? उस मासूम बच्चे का सवाल का जवाब शायद नीतीश जी के भी पास नहीं होगा।

वहीं पीड़ित जेडीयू नेता झा ने वरीय अधिकारियों से आग्रह करते हुए तंज कसा है… उन्होंने कहा कि मैं बिहार सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी गण से अनुरोध करूँगा की वीडियो मे दिख रहे दरोगा बिंदेश सिंह  को एक विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित करने की कृपा करें, जिससे कि वे आगे भी आम शरीफ लोगों को इसी तरह से अशोभनीय, और रौबदार तरीके से सेवा प्रदान करें….

Related posts

नीतीश कुमार आज जाएंगे राजगीर, मलमास मेले की तैयारियों का लेंगे जायजा…

Bihar Now

Breaking : बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस हुए कोरोना पाॅजिटिव..

Bihar Now

पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में एक आरोपी घायल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो