Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

JDU पर भड़के सम्राट चौधरी… कहा – ये लोग भारत तोड़ने वाले लोग हैं और 2024-25 में RJD को ताबूत में बंद करेगी जनता …

नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर देश में छिड़ा सियासी संग्राम तेज होता जा रहा है। आरजेडी ने नए संसद भवन की तुलना ताबूत से कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। आरजेडी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नए संसद भवन के साथ ताबूत की फोटो पोस्ट करने पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने इसको लेकर आरजेडी और जेडीयू पर जोरदार हमला बोला है…

दरअसल, एक तरफ नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर जहां उत्साह का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर सियासत भी हो रही है। नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर रविवार को राजद की ओर से किये गए एक ट्वीट ने हंगामा खड़ा कर दिया है।

राजद ने ट्वीट के जरिये एक ताबूत की तस्वीर को साझा किया है, पार्टी की ओर से जारी किये गए इस ट्वीट में ताबूत की तस्वीर के साथ नये संसद भवन की तुलना करते हुए लिखा है कि ‘ ये क्या है ?’…

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि आरजेडी ने नए संसद भवन की तुलना ताबूत से कर अपनी मंशा को जाहिर कर दिया है। लोकतंत्र के मंदिर को ताबूत बताने वाली आरजेडी को 2024 और 2025 के चुनाव में देश और राज्य की जनता राजनीतिक रूप से आरजेडी को इसी ताबूत में बंद करने का काम करेगी।

वहीं जेडीयू के अनशन पर तंज कसते हुए उन्हों कहा कि 18 साल से जदयू के लोग राज्य की सत्ता में हैं। अनशन करेंगे तो इनका शरीर थोड़ा सा हल्का होगा, यह भारत को तोड़ने वाले लोग हैं। ..

Related posts

बक्सर में संदेहास्पद परिस्थिति में मृत एक व्यक्ति को लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, पहुंचाने वाले लोग मौके से हुए गायब…

Bihar Now

नशे की हालत में युवकों की गुंडागर्दी.. दावत का खर्च न देने पर दूल्हे के दादा की पीट पीटकर हत्या …

Bihar Now

पंचतत्व में विलीन हुए सुशील मोदी, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि… पटना में हुआ अंतिम संस्कार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो