Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिजनेसबिहारमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

LJP में टूट के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए पशुपति पारस, बोले – पार्टी में रह सकते चिराग, नेतृत्व हमारा होगा…

लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद चिराग पासवान के चाचा और एलजेपी सांसद पशुपति पारस से पहली बार मीडिया के सामने आए हैं. पशुपति पारस ने कहा है कि चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव में जिस तरह का फैसला किया उसको लेकर पार्टी में लगातार विरोध हो रहा था.

पार्टी के सांसदों की राय थी कि चिराग के गलत फैसले के कारण न केवल एलजेपी बल्कि एनडीए को भी बिहार में नुकसान पहुंचा. ऐसे में अब पार्टी ने तय किया है कि संसदीय दल के नेता लोकसभा में वह होंगे और पार्टी की कमान भी उनके पास होगी.

एलजेपी में टूट की खबर की अब आधिकारिक तौर पर पारस ने पुष्टि कर दी है. पारस ने कहा है कि चिराग पासवान उनके भतीजे हैं और पार्टी के नेता भी हैं. ऐसे में वह चाहे तो एलजेपी में रह सकते हैं. लेकिन एलजेपी का नेतृत्व अब चिराग की बजाय उनके हाथों में होगा.

Related posts

विधानमंडल के स्वागत कक्ष का CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष सहित कई मंत्री रहे मौजूद

Bihar Now

Bihar Now

बिहार कांग्रेस को बड़ा झटका, MLA विजय शंकर दुबे के पुत्र व असितनाथ तिवारी समेत कई नेताओं ने थामा “कमल”…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो