Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

MLC के घर चोरी का मामला : 10 दिन बाद भी पटना पुलिस के हाथ खाली, लॉ एंड ऑर्डर पर उठा सवाल…

पटना  : विपक्ष की ओर से बार-बार बयान दिया जाता है कि बिहार में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं है. तेजस्वी यादव भी लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हर दिन सवाल उठाते रहते हैं. अब एक एमएलसी ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है.

पूरा मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र का है. कांग्रेस के एमएलसी समीर कुमार सिंह के घर में लाखों रुपये की चोरी हो गई लेकिन पटना पुलिस ने फोन नहीं उठाया. घटना 11 फरवरी की रात की है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से वे नाराज हैं.

समीर कुमार सिंह का कहना है कि घटना के वक्त डायल 112 को कॉल किया गया तो कहा गया कि टीम जा रही है. रात बीत गई लेकिन डायल 112 की टीम नहीं पहुंची.

एसएसपी को कई बार फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. थानाध्यक्ष को काफी फोन लगाने के बाद उन्होंने उठाया तो मामला दर्ज हुआ. हालांकि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

समीर कुमार सिंह ने कहा कि उनका घर अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ स्थित बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में है. यहां उनके बड़े भाई और उनका परिवार रहता है. वे खुद एमएलसी फ्लैट में रहते हैं. हालांकि पहले वे भी यहीं रहते थे.

समीर कुमार ने कहा कि गांव में बड़े भाई के घर का गृह प्रवेश था तो सभी लोग गए थे. 11 फरवरी की रात पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर में चोर घुसा हुआ है. इसके बाद पड़ोसी ने डायल 112 को फोन किया तो कहा गया कि टीम पहुंच रही है

लेकिन पूरी रात टीम नहीं पहुंची. 12 फरवरी को उनका भतीजे खुद पहुंचा. वे (समीर कुमार) खुद एसएसपी को कई बार फोन लगाए लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. अब करीब 10 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.

समीर कुमार ने कहा कि घर में एक लाख 35 हजार नकद था. कुछ जेवरात और स्मार्टफोन के साथ कीमती सामान की चोरी हुई है. कहा कि हमने डीजीपी को भी आवेदन दिया लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं है.

उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठा दिया. डीजीपी विनय कुमार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह डीजीपी बने थे तो हम लोगों को उम्मीद थी कि अपराधियों में भय होगा. शुरू के दिनों में भय दिखा था, लेकिन एक महीने में अपराधियों में डीजीपी का भय भी समाप्त हो गया है.

Related posts

सोन नदी में फंसे 30 से ज्यादा ट्रक, पानी बढ़ता देख भागे ड्राइवर-खलासी…

Bihar Now

RJD का दरभंगा में अनोखा विरोध प्रदर्शन,बैल गाड़ी में रस्सी बांध खींची कारें, टमटम सहित साइकिल से निकाला गया विरोध मार्च…

Bihar Now

Breaking : विसर्जन को लेकर दो गांवों के बीच हंगामा और पथराव, पथराव में ASI को लगी चोट….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो