Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

NDA में सभी लोग साथ मिलकर खा रहे सत्ता की मलाई , चूहे बिल्ली के जैसे लड़ रहे लड़ाई…ये क्या खाक करेंगे जनता की भलाई, अब होगी इनकी विदाई – RJD …

बिहार NDA के घटक दल के बीच मची घमासान के बीच आरजेडी एक बार फिर NDA सरकार पर हमला बोला है..बीजेपी नेता की ओर से नीतीश कुमार को अस्थिर करने वाले हम पार्टी के बयान पर आरजेडी ने करारा तंज कसा है.. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने चुटकी लेते हुए कहा है कि NDA  में सभी लोग मिलकर सत्ता की मलाई खाने में लगे हुए हैं और चूहे बिल्ली के जैसी लड़ाई लड़ रहे हैं.. ये लोग क्या खाक जनता का भलाई करेंगे….

.मृत्युंजय तिवारी ने बीजेपी से जवाब देने को कहते हुए कहा कि इतने दिन तेजस्वी यादव पर बीजेपी सरकार गिराने का आरोप लगाती रही है, अब तो उनके घटक दल मांझी ही बीजेपी पर ही सरकार गिराने का आरोप लगा रही है…

मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश सरकार के नेतृत्व पर सवाल खडे़ करते हुए कहा कि एनडीए में घमासान मचा हुआ है लेकिन सभी लोग सिर्फ सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त हैं और चूहे बिल्ली की तरह आपस में दिखावे के लिए लड़ रहे हैं.. इसलिए ये लोग जनता की सेवा क्या खाक करेंगे और अब इनकी विदाई तय हो गई है…मृत्युंजय तिवारी ने क्या कुछ कहा, सुनिए…

बता दें कि मांझी की पार्टी हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बीजेपी नेताओं पर नीतीश कुमार को अस्थिर करने का आरोप मढ़ा साथ ही मांझी के बयान पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को पलटवार करते हुए मांझी को अनुकंपा का नेता बता डाला.. इसके बाद बिहार में  NDA के घटक दल के बीच सियासी तल्खियां बढ़ गई है.. और अब आरजेडी हमलावर दिख रही है….

Related posts

Top Online Pokies And Casinos Of Australian

Bihar Now

बेगूसराय के किस अस्पताल में लगाया गया सेनैटाइज ट्यूनल ?…

Bihar Now

“अररिया मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद निश्चित होगी कानूनी कार्रवाई”

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो