Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

NDA शासन से अब जनता हो चुकी है त्रस्त,विस चुनाव से पहले घोषित होगा महागठबंधन का CM कैंडिडेट – गोहिल..

बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होने के पहले महागठबंधन का चेहरा क्लियर हो जाएगा। बिहार में महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री का कौन कैंडिडेट होगा या समय आने पर एलान कर दिया जाएगा।

आज पटना के सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि तेजस्वी यादव आरजेडी के सीएम कैंडिडेट हैं, लेकिन महागठबंधन का चेहरा कौन होगा इसका ऐलान उचित समय पर कर दिया जाएगा।

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि महागठबंधन में कोई भेद नहीं है। सब लोग दिल से एक हैं और लक्ष्य एक है। महागठबंधन का बस एक ही लक्ष्य है नीतीश कुमार की सत्ता को उखाड़ फेंकना और इसके लिए महागठबंधन में शामिल सभी दल एकजुट है।

बिहार प्रभारी ने कहा कि बिहार के एनडीए शासन से जनता अब त्रस्त हो चुकी है। वह अब यहां बदलाव चाहती है। इसबार बिहार विधान सभा के चुनाव में बड़ा उलट-फेर होने वाला है। नीतीश सरकार का जाना लगभग तय है।

वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कहना है कि चुनाव सही सही वक्त पर और निष्पक्ष रुप से हो। मतदाता को किसी प्रकार की कोई क्षति न हो इसका भी ध्यान रखा जाए। अब इसका आकंलन चुनाव आयोग करना है।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

भागलपुर में बम ब्लास्ट, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

दरभंगा में यास तूफान का खासा असर, लगातार हो रही तेज बारिश… कई इलाकों में जलजमाव, नगर निगम के दावों की खुली पोल !…

Bihar Now

ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, एक की मौके पर ही मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहा दूसरा…

Bihar Now