Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

RJD नेत्री व पूर्व विधायक बीमा भारती के घर पहुंची पुलिस, पति और बेटे पर है संगीन आरोप…

राजद नेत्री सह पूर्व विधायक बीमा भारती के पटना स्थित आवास पर पुलिस ने दबिश डाली है. पूर्णिया पुलिस मंगलवार को बीमा भारती के आवास पर पहुंची.

मिली जानकारी के अनुसार, एक मामले में बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस राजधानी पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में बीमा भारती के आवास पर पहुंची.पुलिस की दबिश से बीमा भारती भड़क गयीं और उन्होंने इस तरह सरकारी आवास में घुसने का विरोध किया.

हालांकि पुलिस खाली हाथ वापस लौटी. पुलिस बीमा भारती के बेटे को खोज रही थी और थाना पर भेज देने की बात कहकर पुलिस वापस लौट गयी.

बता दें कि पूर्णिया के भवानीपुर में दो जून को व्यवसायी गोपाल यादुका की दिनदहाड़े हत्या की गई थी इस मामले में दो शूटर की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब इस मामले में बीमा भारती के बेटे को लेकर भी बड़ा दावा किया गया है।

पुलिस की मानें तो बीमा भारती के पुत्र राजा कुमार ने ही व्यवसायी की हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी दी थी। सूत्रों के अनुसार बीमा के पुत्र की खोज में पुलिस आई थी लेकिन वहां राजा कुमार नहीं मिला। इस दौरान बीमा भारती काफी गुस्से में दिखी…

 

Related posts

लोक आस्था के महापर्व पर किट विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, डॉक्टर सामंता भी रहे उपस्थित…     

Bihar Now

डूब गया बिहार का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल !… मरीज बेहाल, निगम बदहाल, “सरकार” पर सवाल, कौन जिम्मेवार ?…

Bihar Now

Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी, राजधानी पटना में दवा व्यवसाई की गोली मारकर हत्या !..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो