Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

RJD विधायक का फिर विवादास्पद बयान,‌‌कहा – पूजा करने का ठेका सिर्फ ब्राह्मणों को नहीं, रामायण के सभी पात्र काल्पनिक…

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो चुका है। सत्र के दौरान किसी नेताओं ने पक्ष-विपक्ष पर आरोप लगाए लेकिन राजद के विधायक फतेज बहादुर ने एक बार फिर से अजीबोगरीब बयान देकर सियासी घमासान खड़ा कर दिया है।

शीतकालीन सत्र में भाग लेने पहुंचे फतेह बहादुर ने कहा कि रामायण और रामायण के सभी पात्र काल्पनिक हैं और इसे मैं नहीं कर रहा हूं बल्कि वर्ष 1976 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था।

राजद फतेह बहादुर ने कहा कि यदि भगवान है तो जनता और भगवान के बीच में बिचौलिए की कोई जरूरत नहीं है और मेरे बयान से वही लोग परेशान हैं जो बिचौलिए हैं। राजद विधायक फतेह बहादुर ने कहा कि पूजा करने का ठेका सिर्फ ब्राह्मणों को नहीं है।

हाल में ही विधायक फतेज बहादुर ने कहा था कि महिषासुर समाजवादियों के राजा थे इसलिए मनुवादी विचारधारा के लोगों द्वारा महिषासुर राजा को गलत दिखाया गया है। महिषासुर की हत्या से पूर्व सभी देवता जब विराजमान थे तो उन लोगों ने महिषासुर का वध क्यों नहीं किया? और दुर्गा की उत्पत्ति कर महिषासुर की हत्या करने का साजिश रची गई।

Related posts

पटना जिला प्रशासन की खास पहल… मतदान करो और मूवी देखो, वोट करने वालों को सिनेमा टिकट में 50% की छूट…

Bihar Now

Big Breaking : बिहार में बेखौफ अपराधी, अभी-अभी पटना में एक युवक को अपराधियों ने मारी गोली…

Bihar Now

एक नवविवाहित की संदेहास्पद स्थिति में मौत से सनसनी…हत्या या आत्महत्या ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो