Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहार

डूबने से एक युवक की मौत,इलाके में मातम..।

गढ़पुरा बेगूसराय 13 नवंबर :थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में बुधवार की शाम पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई..

.जानकारी के अनुसार धर्मपुर निवासी उमेश वर्मा का लगभग 24 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार बुधवार की शाम घर के समीप लगे तार के पेड़ का छज्जा को लग्गी लगाकर खींच रहा था जिस दौरान तार के पेड़ की छज्जा समेत युवक बगल में पानी भरे गड्ढे में गिर गया. गड्ढे में अत्यधिक पानी होने के कारण काफी देर तक पानी में ही दवा रह गया आसपास के लोग जब उक्त युवक को ढूंढते हुए उक्त स्थल तक पहुंचे तब तक युवक की मौत हो चुकी थी .

स्थानीय लोगों में चेतन वर्मा, चंदन कुमार ,कैलाश महतो, महेश कुमार आदि युवकों ने बताया कि उक्त युवक जब 15से 20 मिनट तक वापस घर नहीं पहुंचा तो घर के लोग उसको ढूंढने लगे जिस दौरान हम लोग उसे ढूंढते हुए उक्त गढ्ढे भरे पानी के पास पहुंचे तो उसे पानी में डूबा हुआ पाया जिसे पानी से निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस के अलावा सीओ व अन्य लोगों को दी गई. युवक की मौत की खबर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए जहां उपस्थित लोग दांतों तले उंगली दबा रहे थे.

बताते चलें कि उमेश वर्मा को 2 पुत्र था जिसमें 1 पुत्र की मौत हो गई मौत की खबर पाकर मृतक के मां पिता भाई व अन्य लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था जहां उपस्थित लोगों के द्वारा हिम्मत बढ़ाया गया वह इस दुख की घड़ी में घर से काम लेने को ले लोग सलाह दे रहे थे.

बेगूसराय संवाददाता

Related posts

DM डॉ. त्याग राजन एसएम, DM उदिता सिंह, गया के डीएम शशांक शुभांकर समेत बिहार के कुल 8 IAS देश के प्रतिष्ठित 100 IAS अधिकारियों की सूची में हुए शामिल …

Bihar Now

RJD के जिलाध्यक्ष की धर्मपत्नी का आकस्मिक निधन…

Bihar Now

Breaking : समस्तीपुर में बड़ा नाव हादसा, बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की डूबकर मौत, दर्जनों लापता, रेस्क्यू जारी…

Bihar Now