Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

सिवान में 6 लोगों को मारी गोली, 3 लोगों की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर… एसपी बोले- तलवार से काटकर हुआ मर्डर… बिहार में नरसंहार, तेजस्वी का हमला ..

बिहार के सिवान में आपसी विवाद के बाद दो पक्षों के बीच खूनी खेल खेला गया है. 3 लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं. घटना के बाद लोगों ने सड़क पर उतरकर भारी बवाल किया है. मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया और बाजार पूरी तरह से बंद हो गया. गुस्साए लोगों ने एक बाइक को आग लगा दी, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई. मृतकों में पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह का पुत्र भी शामिल है.

20 से 25 बाइक और स्कार्पियो सवार अपराधी फरसा और तलवार से लैस होकर पहुंचे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बाजार पूरी तरह से बंद हो गया. दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सिवान में हत्या की घटना में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘बिहार में नरसंहार! सिवान में 6 लोगों को मारी गोली! 3 की मौक़ा ए वारदात पर मौत! अचेत मुख्यमंत्री की अगुवाई में विधि व्यवस्था ध्वस्त!’

परिजनों ने गांव के ही दबंगों पर शराब के कारोबार की सूचना पुलिस को देने को लेकर तलवार से हमला करने का आरोप लगाया है. आक्रोशित लोगों ने एक बाइक में आग भी लगा दी है. इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिवान एसपी मनोज तिवारी और एसडीपीओ पहुंचे हुए हैं. माहौल को तनावपूर्ण देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.

Related posts

अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की…

Bihar Now

1.19 करोड़ की अवैध संपत्ति; बिहार में इंजीनियर के 6 ठिकानों पर EOU का छापा…

Bihar Now

रणक्षेत्र बना पटना का इनकम टैक्स चौराहा, बिजली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो