Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

अब्दुल बारी सिद्दीकी का नीतीश सरकार पर हमला…कहा – विरोधियों का हो जाएगा जमानत जब्त..

 

पथरा-खिरमा कार्यालय उद्घाटन में नेताओं और कार्यकर्ताओं की संख्या बता रही है कि विपक्षियों की जमानत जब्त हो जाएगी: सिद्दीकी।

केवटी, दरभंगा- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने में जुटे हैं। केवटी से महागठबंधन के प्रत्यशी अब्दुल बारी सिद्दीकी के साथ तो जैसे हर वक़्त कार्यकर्ताओं का हुजूम उनको घेरे हुए नज़र आ रहा है। क्या बड़े और क्या छोटे नेता और क्या कार्यकर्ता पार्टी और विचारधारा से अलग भी लोग सिद्दीकी के लिए चुनावी मैदान में घर घर जाकर वोट मांग रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को केवटी विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी और राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने भी चुनावी तैयारियों को और धार देने के लिए पथरा खिरमा स्थित पेट्रोल पंप के समीप कार्यालय का उद्घाटन किया ।

इस अवसर पर जदयू छोड़ कर कई नेताओं ने भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व को स्वीकार करते हुए राजद की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव, ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नज़रे आलम, राजकिशोर यादव, रामचन्द्र साह, भोला सहनी, नारायण जी झा, अहमदुल्लाह, मो०.तारिक, मो० राशिद, असद, राजद केवटी प्रखंड अध्यक्ष फूल कुमार राम, वरिष्ठ अधिवक्ता कौसर इमाम हाशमी, ज़की अहमद, नूरैन अहमद, फतेह अहमद, प्रदीप आदि सजारों लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में स्पष्ट कर दिया कि इस बार केवटी सहित पूरे बिहार में बदलाव तय है । और अबकी बार तेजस्वी यादव ही बिहार की कमान संभालेंगे ।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Big Breaking : बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत… दिल्ली के तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्र कैद की सजा..

Bihar Now

खगड़िया के एक स्कूल में शराब पीते दो शिक्षक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पूछा – हाथ में हथकङी लगा है, कैसा महसूस हो रहा है ?…

Bihar Now

BIRLA OPEN MINDS स्कूल के नए ब्रांच का हुआ आगाज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो