Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अमित शाह को “ललन” की ललकार !… “जुमलेबाज़ी करने से पहले ज्ञानवर्धन करना चाहिए था गृहमंत्री जी”…

बिहार के लखीसराय में अमित शाह की हुंकार के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय ललन सिंह ने जवाबी हमला बोला है .. अमित शाह के तमाम बयानों पर ललन सिंह ने सवाल खड़े करते हुए चुनौती दी है.. ललन सिंह ने कहा है कि बड़का झूठा पार्टी यानी बीजेपी के बड़का झूठा गृहमंत्री हैं अमित शाह ..

ललन सिंह ने कहा कि आपको चुनौती है- साबित कीजिए कि मुंगेर में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खुलवाने में केंद्र सरकार का एक रुपया भी लगा है ! मुंगेर इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज  नीतीश कुमार की सरकार की योजना का प्रतिफल है और इसमें सत् प्रतिशत राज्य सरकार का रुपया लगा है, इसमें केंद्र सरकार का एक रुपया भी नहीं लगा है।  नीतीश कुमार की सरकार की उपलब्धि भी  नरेंद्र मोदी  के नाम करने का साहस कोई झुट्ठा व्यक्ति ही कर सकता है !

यदि साहस है तो बताइए कि “हर घर नल का जल योजना” में केंद्र सरकार का कितना रुपया लगा है ? इस योजना के लिए केंद्र सरकार के ऑफर को नीतीश सरकार ने ठुकरा दिया और एक ₹ भी केंद्र की सरकार से नहीं लिया। अपने धन से राज्य सरकार ने 2015 में सात निश्चय योजना के तहत इसे बिहार में करवाया। मुंगेर और बेगूसराय को जोड़ने वाला पुल नरेंद्र मोदी सरकार की नहीं बल्कि श्रद्धेय अटल जी की सरकार की देन है। फुलवामा में सीआरपाएफ़ के 40 जवानों की शहादत पर जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन लेफ़्टिनेंट गवर्नर  सत्यपाल मल्लिक जी के खुलासे पर आप मौन क्यों हैं ?

शायद आज आप अधिक तनाव में थे, इसलिए नीतीश सरकार की उपलब्धियों को भी अपने खाता में डाल रहे थे। ऐसा आप ही कर सकते हैं और यही देश के साथ भी कर रहे हैं। आखिर आप इतने घबराए हुए क्यों थे कि लगातार आपके मुंह से ‘लखीसराय’ की जगह ‘मुंगेर’ निकल रहा था…? माना कि आपको आगामी लोकसभा चुनाव में अपने हश्र का अंदाजा है, लेकिन इतना घबराना देश के गृह मंत्री के स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं है…!

Related posts

35th All India जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार को प्रथम स्थान मिला

Bihar Now

चंद घंटों में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जदयू नेता की हत्या मामले में आया नया मोड़

Bihar Now

वैशाली में बड़ा हादसा, 8 की मौत,कई घायल… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो