Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहार

अवैध संबंध के आरोप में पति ने पत्नी को सर मुंडा पूरे गाँव में घुमाया, SSP ने दिया कार्रवाई का आदेश..

पति ने पत्नी का सर मुंड,आधे चेहरे पर कालिख,आधे पर सफेद पेंट लगा पूरे गाँव मे घुमाया

दरभंगा:-कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के छपकाही झाझरा गांव का एक दिल को दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी के सर को मुंड, आधे चेहरे पर कालिख और आधे पर सफेद पेंट पोत कर उसे पूरे गांव में घुमाया। जानकारी के अनुसार ये युवक रणवीर सदा है और महिला युवक की पत्नी है। महिला पर युवक ने अवैध संबंध का आरोप लगाया है। इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक एक महिला का हाथ पकड़ कर उसे सड़क पर खींचते हुए ले जा रहा है। महिला के बाल कटे हुए हैं और उसके चेहरे पर एक तरफ कालिख और दूसरी तरफ सफेद पेंट पुता है। इसके पीछे गांव के लोगों की भीड़ है जो महिला पर फब्तियां कस रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

सुभाष शर्मा के साथ राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

केआइएसएस मानवतावादी सम्मान से सम्मानित किए गए माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स

Bihar Now

वंशवाद-परिवारवाद, व किए हुए भ्रष्टाचार से बचने के लिए हुई एकजुटता बैठक : अश्विनी चौबे*

Bihar Now

नीतीश की “शराबबंदी” पर लालू यादव के बेहद‌ करीबी RJD MLC का तंज… दिल्ली में इंडी गठबंधन की आज बैठक, बिहार में शराबबंदी पर सियासत ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो